पूर्व मुख्यमंत्री हूडा ने भाजपा सरकार की खोली पोल / कहा हरियाणा वासियो पर चढ़ाया 5,16,007 करोड़ रुपये का कर्ज*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व मुख्यमंत्री हूडा ने भाजपा सरकार की खोली पोल / कहा हरियाणा वासियो पर चढ़ाया 5,16,007 करोड़ रुपये का कर्ज*
,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- विकास पर फुल स्टॉप और कर्जा, क्राइम, करप्शन नॉन स्टॉप।’ यही भाजपा सरकार की पहचान बन गई है। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा अपने आवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भापा ने प्रदेश पर 5,16,007 करोड़ का कर्जा चढ़ा दिया है। 1966 से लेकर 2014-15 तक प्रदेश पर मात्र 70,000 करोड़ रुपए का आंतरिक कर्ज था, जो आज 3,52,819 आंतरिक कर्ज, 48,000 स्माल सेविंग, 68,995 करोड़ पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज और 46193 करोड़ की अन्य लायबिलिटी, पेंडिंग बिल इत्यादि मिलाकर 5,16,007 करोड़ रुपए हो चुका है।
हुड्डा ने कहा कि सरकार द्वारा बजट में 7.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी का दावा किया गया है, जो पूरी तरह गलत है। क्योंकि इस बार सरकार ने 2,05,017 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है और पिछली बार 1,89,876 करोड़ रुपए का पेश किया था, जबकि प्रदेश में महंगाई दर 4.8 प्रतिशत है। यानी बजट में कुल बढ़ोतरी मात्रा 3.5% हुई है नाकि 7.9 प्रतिशत।