करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

सुनीता केजरीवाल बोलीं- अरविंद केजरीवाल हरियाणा के बेटे और मैं बहू/ जनता से भावनात्मक रिश्ता जोड़ने का प्रयास*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सुनीता केजरीवाल बोलीं- अरविंद केजरीवाल हरियाणा के बेटे और मैं बहू/ जनता से भावनात्मक रिश्ता जोड़ने का प्रयास*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दादरी ;- हरियाणा के बाढड़ा में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को जनता से भावनात्मक रिश्ता जोड़ते हुए कहा कि अरविंद हरियाणा के बेटा हैं, मैं आपकी बहू। आपका बेटा अरविंद शेर है। उन्होंने दिल्ली व पंजाब में काम करके दिखाया है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केजरीवाल से डरते हैं। डर के कारण उन्हें जेल में डाल रखा है। भाजपा आम आदमी पार्टी को तोड़ना चाहती है, लेकिन केजरीवाल झुकने वाले नहीं हैं। सुनीता केजरीवाल चरखी दादरी जिले के बाढड़ा खंड में अनाज मंडी में आयोजित बदलाव रैली में लोगों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने भाजपा सरकार पर 10 वर्ष में देश-प्रदेश में कोई काम नहीं करने का आरोप लगाया। सुनीता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का जन्म सिवानी में हुआ था। वह हिसार में पढ़े हैं। उन्होंने इतने कम समय में पार्टी का गठन कर दिल्ली व पंजाब में सरकार बनाई। दोनों राज्यों में बदलाव करके दिखाया है। अब अपने घर हरियाणा मेंं बदलाव की बारी है इसलिए विधानसभा चुनाव में उनके पक्ष में मतदान करें। अरविंद ने मूलभूत सुविधाओं से संबंधित पांच गारंटियां दी हैंं। ये सत्ता में आते ही पूरी की जाएंगी। प्रदेश की जनता के जीवन में सभी सुविधाएं देकर बदलाव लाएंगे।
*धर्म के नाम पर राजनीति करती है भाजपा : सुशील गुप्ता*
जनसभा में आप प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता ने कहा कि 78 साल में किसी सरकार ने देश व क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा धर्म व जाति के नाम पर राजनीति करती है। देश शिक्षित होगा तभी विकसित होगा। जल्द ही अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। रैली संयोजक राकेश चांदवास ने कहा कि रेतीले क्षेत्र के जीवन में खुशहाली अरविंद केजरीवाल ही ला सकते हैं।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र, जिला सचिव राकेश चांदवास, इंदू शर्मा, सत्यनारायण यादव, गीता श्योराण, धनराज कुंडू, दर्शन बेरला, संजय काकड़ौली, उमेश गोपालवास, महेश गुप्ता, अनीता सांगवान, उषा रानी, मास्टर संजय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!