Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हरियाणा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा, मोदी का तीसरा कार्यकाल देश के इतिहास में होगा मील का पत्थर*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हरियाणा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा, मोदी का तीसरा कार्यकाल देश के इतिहास में होगा मील का पत्थर*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने रविवार रात एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने उपरान्त विश्वास जताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल देश के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश विकास और विरासत के रास्ते पर चला है, उसका असली परिणाम आने वाले 5 वर्षों में देखने को मिलेगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई और एनडीए सरकार के सफल और स्थिर कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा हमेशा से ही राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। मोदी के तीसरे कार्यकाल में हरियाणा को पूरा मान-सम्मान मिला है। उन्हें विश्वास है कि एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में हरियाणा के साथ-साथ पूरा देश नई ऊंचाइयों को छुएगा। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी दृष्टिकोण और प्रभावी नीतियों के कारण भारत ने विश्व मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने विकास, सुशासन और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया है। देश के लोग उनके समर्पण भाव और नेतृत्व की सराहना करते हैं। उन्होंने हमारे देश को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। गुप्ता ने आशा जताई कि मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत और नई ऊंचाइयों को छूएगा और हर नागरिक के जीवन स्तर में सुधार होगा।गुप्ता ने कहा कि आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए गर्व का क्षण है। नई सरकार से हमें सभी वर्गों के विकास और समान अवसर की उम्मीद है। देश के नागरिक इस सरकार से आशा करते हैं कि वह गत 10 वर्षों की तरह ही किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए ठोस कदम उठाएगी और देश की उन्नति में योगदान देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!