Saturday, July 27, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

रोहतक लोकसभा से हार के बाद फूटा डॉ. अरविंद शर्मा का दर्द, शर्मा ने अपनी ही सरकार के नेतृत्व पर उठाए सवाल!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रोहतक लोकसभा से हार के बाद फूटा डॉ. अरविंद शर्मा का दर्द, शर्मा ने अपनी ही सरकार के नेतृत्व पर उठाए सवाल!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रोहतक लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने चुनावों में मिली करारी हार के बाद अपनी ही सरकार के नेतृत्व पर सवाल उठाया है। अरविंद ने कहा है कि सरकार का अधिकारियों पर कोई लगाम नहीं है। यही वजह है कि लोकसभा चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश के अधिकारी कार्यकर्ता तो दूर नेताओं की बात तक नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं। अधिकारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को ही नहीं सुनते। उनके काम तक नहीं होते। अगर कार्यकर्ताओं के काम नहीं होंगे तो अगले चुनाव में इससे भी बुरा हाल होगा।
*दीपेंद्र ने कहा था दुश्मन भी हमारा साथ दे रहे*
डॉ.अरविंद शर्मा ने कहा कि मतगणना के दिन कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा केंद्र पर पहुंचे थे। उनकी दीपेंद्र से कुछ मिनट बात हुई थी। उन्होंने कहा कि क्यों इतनी भागदौड़ कर रहे हो। इस पर दीपेंद्र ने उनसे कहा कि इस बार तो आपकी पार्टी के बडे़ नेता और ऐसे लोग जो हमसे बात तक नहीं करते, वह भी खुलकर हमारा साथ दे रहे हैं। कहा कि हमें अब चौकन्ना रहना है। ऐसे लोगों को सामने लाना है।
*कांग्रेस परिवारों के सदस्य थे पोलिंग पार्टियों में*
अरविंद ने आरोप लगाया कि चुनाव में जिन पोलिंग पार्टियों को लगाया गया था, वह कांग्रेस के परिवाराें के सदस्य थे। उन्होंने भाजपा को चुनाव में हराने का काम किया है। जब वह कई केंद्रों पर गए तो हमारे एजेंट और नेता कह रहे थे कि एकतरफा जीत है और कमल खिलेगा, लेकिन हुआ उसके बिल्कुल उल्ट। उन्होंने चुनाव में साथ देने वाले नेताओं का धन्यवाद भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!