चंडीगढ़देश-विदेशपानीपतरोहतकहरियाणाहिसार

भाजपा ने मेयर चुनाव मे कर्मठ कार्यकर्ता को टिकट न देकर तोड़ा दिल,बाहर से आये लोगो पर विश्वास करके दिया टिकट!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा ने मेयर चुनाव मे कर्मठ कार्यकर्ता को टिकट न देकर तोड़ा दिल,बाहर से आये लोगो पर विश्वास करके दिया टिकट! 


,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंड़ीगड़ :- हरियाणा में होने जा रहे मेयर और निगम चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं पर विश्वास ना करते हुए बाहर से और दूसरे दलों से आए नेताओ पर विश्वास करते हुए उन्हें टिकट देकर सम्मानित किया है रोहतक,हिसार,ओर पानीपत में मेयर का टिकट दुसरे दलो से कार्यकर्ताओ को दिया है। इस टिकट वितरण को लेकर भाजपा का कर्मठ कार्यकर्ता अपने आप को खोया हुआ सा महसूस कर रहा है। जमीन से जुडा कार्यकर्ता यह विश्वास ही नहीं कर पा रहा कि भाजपा संगठन कर्मठ कार्यकर्ताओं को ठेंगा दिखाते हुए व दूसरे दलों से आए लोगों पर विश्वास करके उन्हें टिकट देगा। भाजपा के कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपना नाम ना छापने की शर्त पर कहा यदि भाजपा को बाहरी लोगो पर इतना ही विश्वास है तो उन्हीं के सहारे पहले भी चुनाव लड़ लेती। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि इसी तरह भाजपा संगठन कर्मठ कार्यकर्ताओं और भूमि से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ इसी तरह का व्यवहार करता रहा तो आने वाले दिनों में वर्करों का मनोबल टूट जाएगा। यह भी हो सकता है की आने वाले दिनो मे हरियाणा प्रदेश में भाजपा देखने को नहीं मिलेगी। क्योंकि बाहर से आया व्यक्ति तो कभी भी पार्टी छोडकर फिर वापस बाहर जा सकता है। मगर कर्मठ कार्यकर्ता जो वर्षों से भारतीय जनता पार्टी को बनाने में कार्य करता रहा है। वही बाद में ही काम आएगा। कार्यकर्ताओं का यह भी मानना है आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव मे पहले की तरह भाजपा की पोजीशन नही है।जिसमें भाजपा संगठन ने पूर्ण बहुमत से सत्ता प्राप्त की थी। अब की बार सत्ता पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि समय रहते भाजपा संगठन और सरकार नहीं जागी तो एक बार फिर हरियाणा विधानसभा में भाजपा के पहले की तरह चार विधायक ही रह जाएंगे। यह भी हो सकता है कई वर्षों तक हरियाणा में भाजपा सत्ता में वापसी न कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!