Wednesday, June 26, 2024
चंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरेवाड़ीरोहतकहरियाणा

पुर्व CM हुड्डा औऱ कैप्टन अजय यादव की दोस्ती से सियासत में बने नए समीकरण, यह गठजोड दक्षिण हरियाणा में बजा सकता है कांग्रेस का डंका!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पुर्व CM हुड्डा औऱ कैप्टन अजय यादव की दोस्ती से सियासत में बने नए समीकरण, यह गठजोड दक्षिण हरियाणा में बजा सकता है कांग्रेस का डंका!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- कैप्टन अजय यादव ने अपने पिता अभय सिंह की यादव की 100वीं जयंती पर किया कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में सभी नेताओं को आमंत्रित किया गया। कांग्रेस प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व CM हुड्डा सहित बड़े नेता पहुचे। इन सभी के पहुँचने से अहीरवाल की सियासत में कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा मिलती दिख रही है। रेवाड़ी में शुक्रवार को हुए आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कैप्टन अजय यादव के बीच बढ़ी नजदीकियों ने सियासत के नए समीकरण को जन्म दे दिया है। हरियाणा की राजनीति में में कभी कैप्टन अजय यादव और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को धुर विरोधी माना जाता था। कैप्टन अजय यादव कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहे और पौत्र चिरंजीव यादव आज भी विधायक हैं। चिरंजीव ने अपने दादा की जयंती के कार्यक्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और विधायक किरण चौधरी को भी आमंत्रित किया था।
शुक्रवार को हुए आयोजन में जहां भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राव अभय सिंह की जीवन पर आधारित पुस्तक के विमोचन से लेकर सभी कार्यक्रमों में पारिवारिक सदस्य की तरह भाग लिया, वहीं सैलजा और किरण चौधरी नजर नहीं आईं। इसको लेकर कह सकते हैं कि कांग्रेस में अभी गुटबाजी जिंदा है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान और प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया कार्यक्रम में मौजूद रहे और दोनों बड़े नेताओं के बीच सेतु का काम करते दिखे। हुड्डा विरोधी माने जाने वाले कैप्टन अजय यादव व पूर्व सीएम की नजदीकियां और बड़े कांग्रेस नेताओं की इस दोस्ती पर मुहर से अहीरवाल की सियासत में कुछ नया होता दिख रहा है। कांग्रेसी रणनीतिकारो का मानना है कि राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा और विधायक चिरंजीव की दोस्ती से दोनों विरोधी एक जुट होते दिख रहे है। हरियाणा की 90 सीटें में से 11 अहीरवाल वर्ग की मानी जाती है। यदि हुड्डा औऱ कैप्टन की जोड़ी ठीक चली तो कांग्रेस दक्षिण हरियाणा में भी विजय पताका फहरा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!