Sunday, June 16, 2024
Latest:
खेल

हरियाणा की खट्टर सरकार से परेशान फड़फड़ाते MLA एवं भटकते समर्पित भाजपा कार्यकर्ता, 2019 का रिजल्ट दोहराने के लिए कार्यकर्ताओं को देना होगा मान सम्मान!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा की खट्टर सरकार से परेशान फड़फड़ाते MLA एवं भटकते समर्पित भाजपा कार्यकर्ता, 2019 का रिजल्ट दोहराने के लिए कार्यकर्ताओं को देना होगा मान सम्मान!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा CM मनोहरलाल अक्सर अपनी जनसभाओं में जोर जोर से चिल्लाकर कहते है कि अधिकारी वर्ग द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं औऱ विधायकों की अन्देखी सहन नही की जाएगी। लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ औऱ ही है। पत्रकार की मौजूदगी में सत्तापक्ष से जुड़े एक वरिष्ठ MLA ने 2 IAS अधिकारियों को कई बार मोबाइल फोन किया। लेकिन परिणाम ढाक के तीन पात रहा। विधायक बुदबुदाते कहने लगा पहले की सरकारों में ऐसे MLA की बेज्जती नही होती थी। यदि MLA के फोन को अधिकारी दरकिनार करते हैं तो भाजपा कार्यकर्ताओं का क्या हाल होता होगा। यदि समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं के दर्द की बात करें तो कार्यकर्ता यह कहने में बिल्कुल गुरेज नही करते की जो सदियों से जो भाजपा के लिए खून पसीना बहा रहे थे वह तो आज घर बैठे हैं और जो थोड़े समय पहले दूसरे दलों से भाजपा में आये हैं वह सत्ता सुख भोग रहे हैं। इसलिए सरकार औऱ संगठन को प्रयास करना चाहिये कि कार्यकर्ताओं का मनोबल न टूटे।यदि बात मिशन 2024 की करें या यह कहें कि भाजपा हरियाणा में 2014 तथा 2019 का इतिहास दोहराना चाहती हैं तो सरकार को MLA और भाजपाई को अधिकारियों से मान सम्मान दिलाने के लिए कमर कसनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!