करनालकुरुक्षेत्रचंडीगढ़जिंदझज्जरदेश-विदेशनारनौलपंचकुलापंजाबपानीपतमहेंद्रगढ़राज्यरेवाड़ीरोहतकहरियाणाहिसार

हरियाणा राज्य मंत्री ओमप्रकाश का भरोसा हरियाणा रैड क्रॉस का सी.पी.आर. जागरूकता अभियान साबित होगा मील का पत्थर*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा राज्य मंत्री ओमप्रकाश का भरोसा हरियाणा रैड क्रॉस का सी.पी.आर. जागरूकता अभियान साबित होगा मील का पत्थर*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश यादव ने भारतीय रेडक्रॉस समिति एवं सेंट जॉन एंबुलेंस इंडिया हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ द्वारा हरियाणा के सभी जिलों में सी. पी.आर. जागरूकता अभियान के लिए सी.पी.आर. मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर राज्य के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया गया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा रैड क्रॉस सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रहा है। आज फिर इसी कड़ी में एक नई शुरुआत हरियाणा रैड क्रॉस द्वारा की गई है। उन्होंने कहा इस
सी.पी.आर. जागरूकता अभियान द्वारा यदि किसी व्यक्ति को दुर्घटनावश, दिल का दौरा पड़ने पर, बेहोशी में सांस आना बंद हो जाये या पानी मे डूबने पर व्यक्ति को बाहर लाने पर दिल काम करना बंद दे उस अवस्था मे सी.पी.आर अर्थात हृदय गति को दोबारा से कैसे चलाये, इसके लिए हर जिले के गांवों में लोगो को जागरूक किया जाएगा, ताकि कोई दूसरा व्यक्ति पीड़ित व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दे सके।
*सी.पी.आर की लघु फ़िल्म का भी किया लोकार्पण*
राज्य मंत्री ने इस अवसर पर सी.पी.आर की लघु फ़िल्म का लोकार्पण भी किया, जोकि आम लोगों तक प्रचार-प्रसार में सहायक सिद्ध होगी। इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से बहुत से लोग इस तकनीक को सीखकर लोगों की जान को बचा पाएंगे। क्योंकि सी.पी.आर एक ऐसी तकनीक है जिसमें हृदय गति बंद होने या सांस न आने पर आम व्यक्ति को नही पता होता कि उस समय क्या करना है। इस अवसर पर राज्य मंत्री को अवगत करवाया गया कि इस मोबाइल वैन पर रेड क्रॉस के दो ट्रेनर प्रायोगिक रूप से भी सी.पी.आर का प्रशिक्षण देंगे। जिलों में कार्यरत सभी अधिकारी व कर्मचारी इस मोबाइल वैन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे।
भारतीय रैड क्रॉस समिति हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़, के महासचिव डॉ मुकेश अग्रवाल ने बताया कि आज हम कई बार देखते है कि व्यक्ति की नाचते समय, खेलते हुए, जिम में, हार्ट अटैक की वजह से जान चली जाती है। इसलिए बहुत से लोगों को नही पता होता कि उस समय क्या करना है जिससे उस व्यक्ति की जान बच जाए। इसी कारण से हरियाणा रैड क्रॉस द्वारा हरियाणा के सभी जिलों में 25 जुलाई से 9 जुलाई तक सी.पी.आर मोबाइल वैन के माध्यम से प्रत्येक जिले के कम से कम 10 गॉव, ज़िले के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयो में विद्यार्थियों को सी.पी.आर के लिए जागरूक किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!