करनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलगुड़गाँवचंडीगढ़चरखी दादरीजिंदज्योतिषदेश-विदेशनारनौलपंचकुलापंजाबपलवलपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा में BJP + JJP गठबंधन न टूटने का पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के मन मे दर्द, CM खट्टर को JJP से अलग होने की दे चुके हैं सलाह!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में BJP + JJP गठबंधन न टूटने का पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के मन मे दर्द, CM खट्टर को JJP से अलग होने की दे चुके हैं सलाह!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह के दिल मे एक बहुत बड़ा दर्द साफ दिखाई देता है जिसका कारण है हरियाणा CM खट्टर JJP से गठबंधन नही तोड़ रहे हैं। बीरेंद्र ने गठबंधन सरकार पर फिर उंगली उठाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बताया कि हरियाणा में सत्ता में वापसी कैसे हो सकती है। बीरेंद्र ने CM को सलाह देते हुए कहा हरियाणा में भाजपा को यदि तीसरी बार सरकार बनानी है तो सरकार और संगठन में आई कमियों को दूर करना होगा BJP कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा सरकार को ऑनलाइन पोर्टल, ppp तथा id में तुरंत सुधार करना चाहिए।
JJP पर निशाना साधते हुए बीरेंद्र ने कहा कि इनकी बातों से हरियाणा की जनता भ्रमित नहीं होगी। राजस्थान में जजपा का कोई आधार नहीं है। ब्लकि यह लोग तो राजस्थान में सिर्फ हारने के लिए चुनाव लड़ेंगे।
गठबंधन को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की चंडीगढ़ में सियासी मीटिंग हो चुकी है। इस मुलाकात के हरियाणा की राजनीति में कई मायने निकाले जा रहे हैं। चौधरी बीरेंद्र संकेत दे चुके हैं कि यह मुलाकात सिर्फ गठबंधन पर चर्चा को लेकर हुई है। उन्होंने कहा है हरियाणा में BJP स्वंय चुनाव जीतने में सक्षम है इसलिए भाजपा को सरकार बनाने के लिए जजपा से गठबंधन की कोई आवश्यकता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!