Sunday, June 30, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड ने जब्त की NCERT की 6 हजार नकली किताबें,8 जिलों में छापामारी कर 12 किताब विक्रेताओं के खिलाफ किया केस दर्ज*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड ने जब्त की NCERT की 6 हजार नकली किताबें,8 जिलों में छापामारी कर 12 किताब विक्रेताओं के खिलाफ किया केस दर्ज*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- गत दिवस हरियाणा में बुकशॉप पर NCERT की नकली किताबों की एंट्री हो गई है। हरियाणा CM फ्लाइंग स्क्वायड की रेड में यह खुलासा हुआ है। स्क्वायड ने राज्य भर में 8 जिलों में छापामारी कर 12 किताब विक्रेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने इस मामले को गंभीरता से लिया है साथ ही विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह विभागीय स्तर पर भी इस मामले में कार्रवाई करें। सीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने पूरे हरियाणा में 25 जगह छापामारी की। छापेमारी गुरुग्राम, हिसार, फरीदाबाद, करनाल, रोहतक, रेवाड़ी, पंचकूला और अंबाला जिलों में एक साथ की गई। इस दौरान गुरुग्राम में 7, हिसार में 2 और फरीदाबाद, करनाल और रेवाड़ी में 1-1 मामले दर्ज किए गए।
अब तक सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड ने NCERT की 6 हजार नकली किताबें जब्त की हैं। बुकसेलर सस्ते दामों पर NCERT की नकली किताबें खरीदते और फिर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचते पाए गए हैं। राज्य सरकार के अनुसार, सोनीपत में RPS डिस्ट्रीब्यूटर पर छापा मारा गया और 705 किताबें जब्त की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!