करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पूर्व सीएम हुड्डा व पूर्व सीएम ओपी चौटाला पर कसा तंज, कहा BJP से नही कर सकते मुकाबला!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पूर्व सीएम हुड्डा व पूर्व सीएम ओपी चौटाला पर कसा तंज, कहा BJP से नही कर सकते मुकाबला!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने INLD के कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला पर तंज कसा है। उन्होंने उन्हें वरिष्ठ नेता बताते हुए कहा कि उनकी किसी भी बात को हल्के में नहीं लेना चाहिए। हालांकि ओपी चौटाला को हरियाणा में घूमकर यह समझ में आ गई है कि अकेले BJP से चुनाव लड़ना कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी के बस की बात नहीं है। हरियाणा की BJP-JJP की गठबंधन सरकार पर उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों का गठबंधन मजबूत है। राज्य के लोगों को एक स्थायी सरकार देने के लिए गठबंधन चलाया जा रहा है। यह गठबंधन अपना कार्यकाल पूरा करेगा। हरियाणा में 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों पर भी कैप्टन अभिमन्यु ने चर्चा की। उन्होंने कहा कि 2024 में हम कौन होंगे, इस बारे में भविष्यवाणी करना ठीक नहीं है। इस दौरान उन्होंने हरियाणा सरकार के कामों को लेकर खूब कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में अच्छे काम हो रहे हैं। कई ऐसे काम किए गए हैं जो अभी तक की सरकारों ने नहीं करे। हरियाणा के मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हरियाणा के अंदर मनोहर सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। विपक्ष एक जुट होकर बीजेपी के खिलाफ लड़ रहा है, लेकिन 2024 में बीजेपी ही सरकार बनाएगी। उन्होंने सीएम के कामों को गिनाते हुए विपक्ष से सवाल पूछा कि गुरुग्राम यूनिवर्सिटी किसने बनाई? जींद की यूनिवर्सिटी का फेसलिफ्ट किसने किया? झज्जर में AIIMS किसने बनवाया?
कैप्टन अभिमन्यु ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के नेता आदतन झूठ बोलते हैं, विधानसभा के पटल पर मुख्यमंत्री ने बार बार हर तथ्यों को सामने रखा। पिछले 9 वर्षों में विपक्ष ने अपनी भूमिका सही से नहीं निभाई। यह विपक्ष के अध्ययन की कमी है कि अनर्गल कर्ज का बार बार जिक्र करते है। मुझे लगता है उन्हें कर्ज के बारे कोई जानकारी नहीं है। हरियाणा में वित्तीय स्थिति मजबूत है।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि 10 साल हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी। इसके बाद भी बहादुरगढ़ से आगे रेलवे लाइन नहीं बढ़ा पाए। 7.5 हजार रुपए की दर से किसानों को उन्होंने अपने समय मे मुआवजा दिया। जबकि शुरुआती साल में ही मनोहर सरकार ने 3 से 3.15 करोड़ रुपए की राशि का मुआवजा किसानों को देने का काम किया। कांग्रेस की सच्चाई जनता जानती है उनके पास कोई मुद्दा है ही नही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!