Saturday, July 27, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरेवाड़ीरोहतकशिक्षाहरियाणाहिसार

ABVP में सक्रिय भूमिका निभाने वाली ममता यादव बनी HPSC का सदस्य*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
ABVP में सक्रिय भूमिका निभाने वाली ममता यादव बनी HPSC का सदस्य*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- ABVP में सक्रिय भूमिका निभाने वाली ममता यादव को HPSC का सदस्य बनाया गया है।
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) को एक नया सदस्य ममता यादव के रूप में मिल गया। हाल ही में समाज शास्त्र के प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने वाली ममता यादव ABVP से जुड़ी रही चुकी हैं। राजभवन में उनका आज सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। ममता यादव को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए सदस्य की शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि वह समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर अपनी इस नई जिम्मेदारी को निभाएंगी।
हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली ममता यादव MDU की छात्रा रह चुकी हैं। अपने अध्ययन काल के दौरान वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रहीं। 2011 में वह ABVP की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वह लगातार कॉलेज, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रूप से काम करती आ रही हैं।
*2018 में बनी MDU की कोर्ट मेंबर*
ममता यादव को 2018 में राज्यपाल की ओर से MDU में कोर्ट मेंबर के रूप में मनोनीत किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेमिनार और कॉन्फ्रेंस आर्गेनाइजर के रूप में सात बार महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!