अपराधकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलगुड़गाँवचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का आप पर कटाक्ष, 5 महीने की जांच के बाद सिसोदिया को किया गिरफ्तार, सिसोदिया ही नहीं पंजाब में भी इनके मंत्री और MLA भ्रष्टाचार में पाए लिप्त!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का आप पर कटाक्ष, 5 महीने की जांच के बाद सिसोदिया को किया गिरफ्तार, सिसोदिया ही नहीं पंजाब में भी इनके मंत्री और MLA भ्रष्टाचार में पाए लिप्त!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पठानकोट/चंडीगढ़ ;- पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि 5 महीने की जांच के बाद सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है। मनीष सिसोदिया ही नहीं पंजाब में भी इनके मंत्री और MLA भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि शराब नीति घोटाले में 5 महीने की इन्वेस्टिगेशन के बाद CBI द्वारा मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी क्यों हल्ला मचा रही है, यह देश संविधान से चलेगा और अदालत दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे।
गोइंदवाल जेल में हुई गैंगवार पर बोलते हुए अश्विन शर्मा ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लोगों से सरेआम फिरोतियां मांगी जा रही हैं, परंतु भगवंत मान की सरकार की नजरों में पंजाब की कानून व्यवस्था बहुत सही है। अगर यह कानून व्यवस्था सही है तो सरकार को भगवान का खौफ खाना चाहिए। अश्वनी शर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को घेरते हुए कहा कि पंजाब में आज भी एक पूर्व चेयरमैन का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया है। भगवंत मान दिल्ली में अपने आकाओं को खुश करने के लिए बैठे हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान को पहले पंजाब को संभालना चाहिए। दिल्ली में जाकर शिक्षा नीति की बात बाद में की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!