करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

चंडीगढ़ वासियों पर पानी का बिल पड़ेगा भारी, पहली अप्रैल से होगी वाटर टैरिफ में बढ़ोतरी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ वासियों पर पानी का बिल पड़ेगा भारी, पहली अप्रैल से होगी वाटर टैरिफ में बढ़ोतरी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पहली अप्रैल से चंडीगढ़वासियों को पीने के पानी के लिए और अधिक बिल भरना पड़ेगा। नगर निगम (MC) द्वारा 5 प्रतिशत एनुअल रेकरिंग तय की गई है। पहले यह 3 प्रतिशत होती थी। पानी और सीवरेज चार्जेस में यह बढ़ोतरी आम आदमी की जेब पर सीधे असर पाएगी।
पिछले वर्ष चंडीगढ़ प्रशासन ने वर्ष 2023-24 वित्त वर्ष के लिए 5 प्रतिशत वार्षिक बढ़ोतरी को नोटिफाई किया था। निगम ने पिछले वर्ष ही शहर में वाटर टैरिफ में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद अब फिर से निगम ने बढ़ोतरी का फैसला लिया है।।बता दें कि निगम शहर में कुल वाटर बिल पर 30 प्रतिशत सीवरेज सेस ले रही है। निगम के मुताबिक काफी लंबे समय बाद यह बढ़ोतरी की गई है। इसके पीछे निगम ने हो रहे नुकसान को कारण बताया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने पिछले वर्ष अलग-अलग स्लैब्स में पानी के दाम को 3 रुपए प्रति किलो लीटर से 20 रुपए तक की वृद्धि की थी। नए रेट 1 अप्रैल से लागू किए गए थे। नए रेट्स के अनुसार, 0-15 किलो लीटर (KL) पानी के स्लैब पर 3 रुपए प्रति KL की वृद्धि की गई थी। वहीं 16 से 30 KL पानी की श्रेणी में 6 रुपए प्रति KL की वृद्धि की गई। 31 से 60 KL पानी के लिए 10 रुपए प्रति KL और 60 KL से अधिक पानी की खपत के लिए 20 रुपए प्रति KL की वृद्धि की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!