Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणाहिमाचल प्रदेश

हिमाचल पर्यवेक्षक पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा ने कहा सरकार बनाने के लिए मीटिंग आज या कल सम्भव, आप को बताया वोट काटू पार्टी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिमाचल पर्यवेक्षक पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा ने कहा सरकार बनाने के लिए मीटिंग आज या कल सम्भव, आप को बताया वोट काटू पार्टी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने हिमाचल में जोड़ तोड़ को लेकर कहा कि ऐसी कोई बात ही नहीं है। उन्होंने कहा कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा दावा पेश करने के लिए आज या कल MLA की सहुलियत देखकर ही चंडीगढ़ या शिमला में मीटिंग बुलाई जाएगी। भूपेंद्र हुड्‌डा को हिमाचल प्रदेश का पर्यवेक्षक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में नतीजों से कांग्रेस का बहुमत स्पष्ट हो चुका है। जल्द ही कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। विधायकों की बैठक में इसको लेकर जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा।
हुड्डा ने आम आदमी पार्टी को वोट काटू पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि आप का काम सिर्फ वोट काटना है। कांग्रेस की वोट काटना ही इस चुनाव में आप का मकसद था, लेकिन वह अपने मकसद में सफल नहीं हो पाई। इससे पहले हरियाणा के आदमपुर में हुए उपचुनाव में भी आप ने वोट काटने के लिए अपना प्रत्याशी खड़ा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!