Saturday, August 10, 2024
Latest:
अपराधकरनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरोहतकशिक्षासिरसाहरियाणाहिसार

हरियाणा सरकार ने चुनावी मौसम में फिर दी राम रहीम को पैरोल,आदमपुर उपचुनाव और पंचायत चुनावों से पहले डेरा मुखी को 40 दिन की पैरोल देना बना चर्चा का विषय ?*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सरकार ने चुनावी मौसम में फिर दी राम रहीम को पैरोल,आदमपुर उपचुनाव और पंचायत चुनावों से पहले डेरा मुखी को 40 दिन की पैरोल देना बना चर्चा का विषय ?*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के आदमपुर विधानसभा उपचुनाव और पंचायत चुनावों में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की भी ‘एंट्री’ हो गई है। राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिल गई है। जो कि आम जनता में चर्चा का विषय बन गई हैं। पैरोल के दौरान मुखी यूपी के बागपत आश्रम में रहेगा। हालांकि राम रहीम सिरसा आश्रम आना चाहता था लेकिन सरकार इसके लिए राजी नहीं हुई।
इससे पहले राम रहीम को फरवरी 2022 और जून 2022 में पैरोल मिली थी। अब तक राम रहीम को 51 दिन की छुट्‌टी मिल चुकी है। पहले वह गुरुग्राम के आश्रम में रहा। इसके बाद वह यूपी के बागपत में 30 दिन रहा। इस दौरान उसने अपने सत्संग के वीडियो भी जारी किए थे।

*हरियाणा चुनाव को लेकर पॉलिटिकल विंग हुई एक्टिव,,,,,,,,,,*

हरियाणा में आदमपुर चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए नामांकन शुरू हो चुका है। सिरसा आदमपुर के करीब ही है। जहां राम रहीम के खासे श्रद्धालु रहते हैं। पंचायत चुनाव के लिए भी घोषणा हो चुकी है। पहले 2 चरणों में 18 जिलों में पंचायत चुनाव कराए जा रहे हैं। राम रहीम के बाहर आने को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है। राम रहीम की पैरोल की अवधि के दौरान ही डेरे की पॉलिटिकल विंग समर्थन की रणनीति बनाएगी। जिसके बारे में आगे श्रद्धालुओं को मतदान के लिए सूचित किया जाएगा।

*पंजाब चुनाव से पहले मिल चुकी 21 दिन की मिली थी फरलो,,,,,,,,*

डेरा प्रमुख पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी जेल से बाहर आया था। उस वक्त डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 21 दिन की फरलो दी गई थी। यह फरलो इसलिए भी महत्वपूर्ण थी क्योंकि डेरा सच्चा सौदा का मालवा की 35 से ज्यादा सीटों पर सीधा प्रभाव है। इसको लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाने भी साधे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!