Sunday, February 23, 2025
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणाहिमाचल प्रदेश

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी अचानक पहुंची शिमला, छराबड़ा में प्रियंका गांधी के घर रुकने का कार्यक्रम*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी अचानक पहुंची शिमला, छराबड़ा में प्रियंका गांधी के घर रुकने का कार्यक्रम*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
शिमला ;- दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर मची उठा-पटक और प्रदेश टिकट को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शिमला पहुंच गई हैं। सोनिया गांधी अगले 2 दिन छराबड़ा में प्रियंका गांधी वाड्रा के घर पर रुकेंगी। प्रियंका गांधी 4 अक्टूबर को ही छराबड़ा पहुंच गई थीं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि सोनिया गांधी का यह निजी दौरा है। इस दौरान उनका कोई सार्वजनिक या नेताओं से मिलने का कार्यक्रम नहीं है। वहीं पार्टी के कुछ सूत्र बताते हैं कि 2 दिन के दौरान सोनिया गांधी जहां आराम करेंगी, वहीं प्रदेश के कुछेक कांग्रेस नेताओं से वन टू वन मुलाकात भी कर सकती है।
प्रदेश में जिन सीटों पर टिकट आवंटन को लेकर पेच फंस रहा है, उन्हें लेकर सोनिया गांधी चर्चा कर सकती हैं। इससे पहले कांग्रेस ने 10 अक्टूबर को, यानी आज दिल्ली में सेंटर इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक के लिए सोनिया गांधी से वक्त मांगा था, लेकिन सोनिया गांधी के शिमला दौरे के कारण CEC मीटिंग को फिलहाल स्थगित कर दिया गया।
हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी 14 अक्टूबर को सोलन के ठोड़ो मैदान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्य, विधायक, पूर्व विधायक, जिला व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व इसके सभी पदाधिकारियों, अग्रणी सगंठनों के प्रमुख व उनके पदाधिकारियों को इस जनसभा मे उपस्थित होने को कहा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सोलन से प्रदेश विधानसभा चुनावों का शखानंद करेगी। उसके बाद प्रदेशभर में कांग्रेस विधिवत तौर पर अपना चुनाव अभियान शुरू कर देगी।
उन्होंने प्रियंका गांधी की सोलन जनसभा के प्रबंधों की समीक्षा करते हुए कहा कि कांग्रेस की यह जनसभा प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह अधिक से अधिक इस जनसभा में शामिल होकर पार्टी की एकता को मजबूत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!