करनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलखेलगुड़गाँवचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरोहतकसिरसाहरियाणाहिसार

हरियाणा CM खट्टर ने बहुत गर्मजोशी से पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी का भाजपा में किया स्वागत, शाहबाद की राजनीति के बदले समीकरण, कृष्ण बेदी का क्या होगा अगला कदम!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा CM खट्टर ने बहुत गर्मजोशी से पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी का भाजपा में किया स्वागत, शाहबाद की राजनीति के बदले समीकरण, कृष्ण बेदी का क्या होगा अगला कदम!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- यूँ तो हरियाणा भाजपा में हर दिन कोई न कोई पूर्व विधायक या कोई नेता शामिल होता रहता है। लेकिन जिस तरह से शाहबाद के पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी का भाजपा पार्टी के नेताओं के साथ साथ मुख्यमंत्री मनोहरलाल व मंत्रियों ने भाजपा में स्वागत किया है यह आश्चर्यचकित लग रहा है। भाजपा को ऐसा लगने लगा जैसे शाहबाद से उन्हें जिताऊ उम्मीदवार मिल गया हो। अगर धंतौड़ी इतना बड़ा नेता हैं तो वह दो बार हार क्यूं गया। भाजपा पार्टी धंतौड़ी के आने पर अपने जमीनी कार्यकर्ता कृष्ण बेदी को कमजोर आंकने की कोशिश करेगी तो यह भाजपा संगठन की सबसे बड़ी भूल होगी। वैसे परिस्तिथियाँ बेदी के अनुकूल नही है। लेकिन भाजपा आलाकमान को इस बात पर ध्यान अवश्य देना चाहिए कि जो पूर्व विधायक या नेता अपनी मूल पार्टी को छोड़कर दल बदल कर सकता है या भाजपा में आ सकता है तो वह भाजपा को भी किसी भी समय छोड़ सकता है। ऐसा पहले भी भाजपा के साथ हो चुका है। निजी सुत्रो के अनुसार मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी भी अपना राजनीतिक कर्म क्षेत्र बदलने की सोच रहे हैं! हो सकता है वह सिरसा लोकसभा या नरवाना विधानसभा से चुनाव लड़कर अपना भाग्य आजमाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!