Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलखेलचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतमनोरंजनमहेंद्रगढ़हरियाणा

हरियाणा के करनाल के बसताड़ा टोल पर किसानों ने गेहूं के लिए 500 रुपये बोनस की मांग करते हुए दिया सांकेतिक धरना,1 बजे तक टोल किया फ्री!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के करनाल के बसताड़ा टोल पर किसानों ने गेहूं के लिए 500 रुपये बोनस की मांग करते हुए दिया सांकेतिक धरना,1 बजे तक टोल किया फ्री !*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
करनाल ;- हरियाणा के करनाल जिले के बसताड़ा टोल पर किसानों ने सांकेतिक धरना दिया। गेहूं के लिए 500 रुपए बोनस व टोल की मांगों को लेकर 1 बजे तक धरना दिया जाएगा। 1 बजे सरकार के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। जिला प्रधान अजय राणा ने बताया कि किसानों की गेहूं का उत्पादन बहुत कम हो रहा है। ऐसे में सरकार से मांग कर रहे हैं कि किसानों को बोनस देकर मदद की जाए। इससे किसानों को मदद मिल जाएगी। बच्चे पालने में सहयोग होगा। सरकार का कुछ जाना नहीं, किसानाें का नुकसान हो जाएगा। वहीं दूसरा 15 किलोमीटर के एरिया में टोल फ्री होना चाहिए। डबल पर्ची कटनी बंद रहेगी। किसान गुलाब सिंह ने बताया कि अबकी बार फसल का झाड़ बहुत कम है। 500 रुपए बोनस की किसान मांग कर रहे हैं। विदेशों में 4 हजार रुपए सरकार गेहूं बेच रही है तो किसानों को भी 500 रुपए दिया जाए। जाने और आने का टोल लिया जा रहा है। आने-जाने का टोल लेना बंद किया जाए, पर्ची सिस्टम शुरू किया जाए।
मनजीत चौगामा ने बताया कि पूरे हरियाणा प्रदेश में बेमौसम बारिश हुई है। इससे गेहूं की उत्पादन कम है। वर्ल्ड मार्केट में भाव काफी ज्यादा है। प्रदेश सरकार मात्र 2015 रुपए दे रही है। शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन रखेंगे। टाेल पर कर्मचारी लोकल होना चाहिए। दोनों साइड के पैसे लिए जाने चाहिएं। किसान गुरदीप सिंह ने बताया कि आज यहां पर हम फसल की जिम्मेदार पर मार पड़ रही है। झाड़ 15 क्विंटल तक निकल रही है। दूसरे देशों में 4 हजार से ज्यादा में गेहूं बेच रही है। ऐसे में किसानों को भी 500 रुपए अधिक दिए जाने चाहिएं।

1 बजे तक टोल रहेगा बंद,,,,,

किसान गुरजंट सिंह ने बताया कि पिछले समय लंबा आंदोलन चला। किसानों को सरकार ने लंबा नुकसान पहुंचाया। अब किसान सरकार से बोनस की मांग कर रहे हैं। प्रति क्विंटल तक 500 रुपए बोनस दिया जाए। किसान शांतिपूर्वक आंदोलन करेंगे। 1 बजे तक टोल काे बंद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!