Wednesday, July 3, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा बिजली मंत्री रणजीत चौटाला के अहंकारी व विवादित बोल, पंजाब विधानसभा में मोबाइल मिस्त्री और ऑटो चलाने वाले पहुंचे, आप नेताओ का जवाब, यही सिखाएंगे आपको सबक*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा बिजली मंत्री रणजीत चौटाला के अहंकारी व विवादित बोल, पंजाब विधानसभा में मोबाइल मिस्त्री और ऑटो चलाने वाले पहुंचे, आप नेताओ का जवाब, यही सिखाएंगे आपको सबक*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने पंजाब कैबिनेट और आप विधायकों पर विवादित बयान दिया है। रणजीत सिंह ने कहा कि पंजाब विधानसभा में मोबाइल रिपेयर करने वाले और ऑटो चलाने वाले पहुंच गए हैं। उन्होंने कभी विधानसभा नहीं देखी। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हरियाणा प्रभारी ने कहा कि आप चाहते हैं कि खानदान से बाहर का कोई व्यक्ति एमएलए न बनें। जबकि पंजाब के आप एमएलए ने उन्हें जवाब दिया कि भ्रष्टाचार को छोड़कर हमें पता है कि सरकार कैसे चलती है। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि पंजाब की वित्तीय स्थिति बहुत दयनीय है। आप कैबिनेट अनुभवहीन है। इनका कोई राजनीतिक कैरियर नहीं है। सरकार चलाना एक जिम्मेदारी का काम होता है, जबकि पंजाब कैबिनेट में 90 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने विधानसभा ही नहीं देखी है। मोबाइल रिपेयर, ऑटो चलाने वाले लोग सदन में आ गए हैं, लेकिन प्रशासन एक अलग चीज है। सरकार चलाना कोई आसान काम नहीं है कि कोई चला देगा, यह एक बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली से सरकार को रिमोट से कंट्रोल कर रहा है। आप प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री राजा के बेटे को राजा बनाना चाहते हैं। ये चाहते हैं कि खानदान के बाहर का व्यक्ति एमएलए न बनें। इस गलती को आप 75 साल से दोहरा रहे हैं। आम जनता को कमजोर न समझे। आम जनता के सांसद बनने, विधायक बनने का समय आ गया है। आप लोगों को भी जनता की ताकत समझनी पड़ेगी। ताकि हिंदुस्तान का लोकतंत्र सही मायनों में मजबूत हो सकें।
बिजली मंत्री के इस बयान के बाद पंजाब के आप एमएलए मनविंदर सिंह गियासपुरा ने कहा कि मंत्री का कहना ठीक है कि हमनें कभी विधानसभा नहीं देखी। हमारे 12 एमएलए डॉक्टर हैं, 14 एडवोकेट हैं और 16 इंजीनियर हैं। भ्रष्टाचार को छोड़कर हमें पता है कि सरकार कैसे चलती है। दिल्ली के आप एमएलए नरेश बालयान ने कहा कि कोई बात नहीं मंत्री जी, यही घमंड है तो इंतजार कीजिए। मैं भी हरियाणा से ही हूं। क्या पता कोई मोबाइल रिपेयर वाला, ऑटो वाला या किसान ही आपको सबक सिखा दे। यह राजनीति को जो आपने बपौती समझ रखा है न, यह घमंड जल्द ही जनता, देश से आपको दूर कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!