Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा सरकार ने सबक सिखाने के लिए रोडवेज हडताली कर्मचारियों की काटी दो दिन की तनख्वाह!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सरकार ने सबक सिखाने के लिए रोडवेज हडताली कर्मचारियों की काटी दो दिन की तनख्वाह!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की दो दिवसीय हड़ताल के बाद अब परिवहन विभाग ने कर्मचारियों की सैलरी काटनी शुरू कर दी है। दो दिन पहले खातों में गए वेतन में कर्मचारियों की सैलरी काट कर भेजी गई है। अभी सभी डिपो के कर्मचारियों की सैलरी उनके खाते में नहीं डाली गई है। हड़ताल 29 और 30 मार्च को थी। हरियाणा रोडवेज ने अंबाला डिपो के 368, चंडीगढ़ के 25, हिसार के करीब 700 कर्मचारियों की सैलरी काटी है। हड़ताल पर सभी डिपो से करीब 6000 से ज्यादा कर्मचारी गए थे। हर कर्मचारी का 2 हजार से 8 हजार रुपए कटा है। रोडवेज कर्मचारी का वेतन न्यूनतम 25 हजार से लेकर 80 हजार रुपए तक है।
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान जयवीर घणघस ने कहा कि सरकार ने हड़ताली रोडवेज कर्मचारियों का वेतन काटा है, लेकिन कर्मचारियों को इसकी कोई चिंता नहीं है। बल्कि हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि काटे गए वेतन से सरकार रोडवेज बेड़े को बढ़ाने का काम करे।

5 जीएम को किया गया था चार्जशीट,,,,,,,,,,
बसें न चलने पर हड़ताल के अगले दिन ही परिवहन विभाग ने रोडवेज के पांच जीएम को अंडर रूट 7 के तहत चार्जशीट कर दिया। चार्जशीट के आदेश सभी रोडवेज जीएम को भेज दिए गए हैं। इनमें फरीदाबाद के जीएम राजीव नागपाल, सिरसा के आरएस पुनिया, पलवल के सुरिंदर सिंह, हिसार के एचसीएस राहुल मित्तल और चरखी दादरी के जीएम देव दत्त शामिल हैं। इन जिलों में 90 प्रतिशत बसें बंद रही थीं। ऐसे में सरकार ने इनकी लापरवाही मानते हुए इन्हें चार्जशीट कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!