चंडीगढ़ज्योतिषदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

प्रसिद्ध ज्योतिषी द्वारा तैयार आज का भाग्य राशिफल देखिये क्या कहते हैं सितारे*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
प्रसिद्ध ज्योतिषी द्वारा तैयार आज का भाग्य राशिफल देखिये क्या कहते हैं सितारे*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- मेष;- आज के दिन नकारात्मक विचार मन खराब कर सकते हैं। भविष्य की चुनौतियों की अनदेखी ठीक नहीं। गंभीरता से सोचते हुए सतर्कता बरतें। कारोबारी वर्ग के लिए आजीविका के क्षेत्र में धन लाभ होगा। परिश्रम से पीछे न हटें। कहीं पैसा फंसा है तो उसके मिलने का रास्ता साफ हो रहा है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, वायरल बुखार, कफ या सर्दी-जुकाम परेशान कर सकता है।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- आज के दिन बेवजह की शंका न पालें और भविष्य के लिए कार्य योजनाओं को पुख्ता तरीके से बनाएं। हो सकता है कि कोई व्यक्ति आपको निकट व्यक्ति के संबंध में कुछ गलत दिमाग में बिठा सकता है, इससे प्रभावित होकर आप मन ही मन रिश्तों को तोड़ने की ठान लें। नौकरीपेशा से जुड़े लोग सहकर्मियों से स्वस्थ बहस तो करें लेकिन वाद-विवाद में न बढ़ें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- आज के दिन कामकाज बोझ की थकान से राहत मिलेगी। परिश्रम से किए काम में सफलता तय है। ऑफिस में कनिष्ठों को प्रगति में सहयोग करें, सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में जल्द बदलाव की स्थितियां हैं, करियर के संबंध में सोच समझकर ही निर्णय करें। कारोबारियों के लिए आर्थिक संभावनाएं बेहतर है। युवाओं ने नौकरी के लिए आवेदन किया है तो शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- आज के दिन आर्थिकी में बढ़ोतरी के प्रति चौकन्ना रहना होगा। जरूरी काम से अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर लोग गलत को सही साबित करने के लिए आपको हथियार बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। कारोबारी वर्ग को मुनाफे के लिए ग्राहकों से विनम्र रहना होगा। स्टॉक में विविधता लाएं। युवाओं को अध्यापन क्षेत्र में सक्रियता बढ़ानी होगी।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- आज के दिन दिल-दिमाग सक्रिय रखें, किसी से भ्रमित होकर कोई शॉर्टकट न अपनाएं, परिश्रम के बूते ही मुनाफा पाना होगा। शेयर मार्केट में निवेश कर रहे हैं तो अधिक मुनाफे के लिए आंख मूंदकर रकम न लगाएं। नए कारोबार की प्लानिंग भी लाभकारी होगी। नौकरी खोज रहे युवाओं को सुखद समाचार मिल सकता है। सेहत को देखते हुए कमर दर्द या पैरों के जोड़ में दिक्कत हो सकती है।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- आज के दिन स्थितियां आपकी सोच के उलट दिख सकती हैं। कार्यस्थल पर अपने सभी पेंडिंग काम निपटाने पर फोकस करें। जल्द परिस्थितियां बदलेंगी और लंबे समय से रुके काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। विदेशी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं तो प्रगति होगी। कॉस्मेटिक का कारोबार करने वालों के लिए भी दिन शुभ है। विद्यार्थी पढ़ाई के अलावा एक्टिविटीज भी शुरू कर सकते हैं।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- आज के दिन खुद को दूसरों के भरोसे छोड़ना नुकसानदेह हो सकता है। छोटी सी गलती रिश्तों की डोर को कमजोर कर सकती है। कार्यस्थल पर काम की जिम्मेदारियां बढ़ती दिख रही हैं। बेहतर प्रदर्शन के लिए दूसरे सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा। पैतृक कारोबार कर रहे व्यापारियों को थोड़ा और सजग रहना होगा। थोक कारोबारियों के लिए अच्छे मुनाफे का दिन रहेगा। परेशानी से बचने के लिए सरकारी दस्तावेज पूरे रखें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- आज के दिन मन में विचार का आदान-प्रदान अधिक होगा तो सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। लंबे समय से आ रही परेशानियों से राहत का दिन है। आजीविका के क्षेत्र में सुधार होगा। ऑफिस के कामकाज पर थोड़ा और फोकस बढ़ाएं। बैंकिंग-फाइनेंस सेक्टर से जुड़े लोगों के प्रमोशन या तबादले की संभावना है। ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े लोग पैसे का लेनदेन सोच समझ कर करें, नुकसान संभव है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- आज के दिन आपको वाणी और व्यवहार दोनों में सहजता और विनम्रता बनाए रखनी होगी। अहंकार या आक्रोश या आत्ममुग्ध बर्ताव मजाक का पात्र बना सकता है। ग्रहों की स्थिति काम में बाधा बनती दिख रही है। बढ़ रही रुकावट तनाव पैदा कर सकती है। धैर्य बनाए रखें। नौकरी में स्थानांतरण की संभावना है। कारोबारियों को हिसाब-किताब में पारदर्शिता और ईमानदारी रखनी होगी, कानूनी कार्यवाही की चपेट में आकर नुकसान हो सकता है।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- आज के दिन नकारात्मक रूप से संयमित रहना होगा। गलतियों को छुपाने के लिए झूठ का सहारा लेना मुश्किलों में डाल सकता है। लंबे समय से किसी योजना की सफलता की उम्मीद कर रहे हैं तो जल्द ही सकारात्मक फल मिलेगा। कला क्षेत्र के जो लोग प्रयास कर रहें हैं, उनको अच्छा मौका मिलने की संभावना है।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- आज के दिन सिर्फ संयम-समर्पण ही सफलता कुंजी होगी। जरूरी काम से अचानक घर छोड़ना पड़ रहा है तो जरूरी दस्तावेज और संक्रमण से बचाव की व्यवस्था करके रखें। मन परेशान है तो किसी नज़दीकी व्यक्ति से साझा कर सकते हैं। मन हल्का होगा। नौकरी में लगातार बेहतर प्रदर्शन बॉस की सराहना दिलाएगी। आपके निर्णयों के बल पर सर्वश्रेष्ठ आंका जाएगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- आज के दिन खुद को सकारात्मक बनाए रखें और बरगलाने वालों से चौकन्ना रहें। विरोधियों के सामने खुद को मजबूती से खड़ा रखना होगा। ध्यान रखें कि अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर सफलता की ओर जा सकेंगे। व्यवहार में कटुता का भाव आपको टीम से दूर कर सकता है। कपड़े के कारोबारी या जनरल स्टोर संचालक स्टॉक अरेंज करते हुए बाजार का मूड भांप चलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!