करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

जानिए मौसम के बदलते मिजाज, कब होगी ज्यादा गर्मी, कब मिलेगी राहत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जानिए मौसम के बदलते मिजाज, कब होगी ज्यादा गर्मी, कब मिलेगी राहत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ;- प्रदेश में लोगों को कोरोना के साथ-साथ गर्मी के प्रकोप को झेलना पड़ रहा है। राजधानी और आसपास के इलाकों में गर्मी अगले तीन दिन प्रकोप दिखाने वाली है। तापमान में रोज बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 30 अप्रैल तक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। यानी गर्मी दिन के साथ रात में भी सताएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके बाद 1 और 2 मई को आंधी-तूफान के साथ हल्की बरसात की संभावना है। इससे लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलेगी। मंगलवार का दिन भी बेहद गर्म रहा। दिन का तापमान 19 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह। बुधवार और बृहस्पतिवार को गर्मी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान बुधवार को तापमान 19 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को यह 20 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इन दिनों मौसम में आया बदलाव कुछ अलग है। इस बार अचानक तेज गर्मी के बाद मौसम ठंडा भी हो रहा है। इससे लोगों को मौसमी बीमारियां घेर रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!