Sunday, June 30, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा में ऑक्सीजन की नही है कमी, विपक्ष ने मेरी साधारण सी बात का बना दिया बवंडर*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में ऑक्सीजन की नही है कमी, विपक्ष ने मेरी साधारण सी बात का बना दिया बवंडर*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। केंद्र सरकार ने प्रदेश में ऑक्सीजन के कोटे को 70 मीट्रिक टन बढ़ा दिया है। प्रदेश को पहले ऑक्सीजन का 162 कोटा था, लेकिन अब बढ़कर 232 मीट्रिक टन हो गया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा से भी ऑक्सीजन हरियाणा में पहुंचेगी, इसके लिए विमान से ओडिशा टैंकर भेजे गए हैं। इसके साथ ट्रैन से भी टैंकर ओडिशा भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि धीरे-धीरे व्यवस्था सही होगी। इस दौरान उन्होंने रोहतक में दिए गए अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मेरे मुंह से एक वाक्य निकला कि हमारे शोर मचाने से कोई वापस नहीं आएगा, लेकिन इस साधारण सी बात को लेकर बवंडर किया गया। उन्होंने कहा कि मेरी ऐसी कोई मंशा नहीं थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रयत्न में कोई कमी नहीं है। परिवार में एक व्यक्ति की जान जाती है तो हमें दुख उतना ही होता है। उन्होंने कहा कि हमें सबका का सहयोग चाहिए। आज विषय वाद विवाद का नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!