Thursday, September 19, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतबिहारमणिपुरमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रराजस्थानराज्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

*2 दिवसीय दौरे पर राजस्थान पहुचे हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़, कहा राजस्थान में भारी बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*2 दिवसीय दौरे पर राजस्थान पहुचे हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़, कहा राजस्थान में भारी बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
झुंझुनूं/चंडीगढ़ ;- राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आकर सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने शुक्रवार को झुंझुनू में पार्टी की संगठनात्मक बैठक उपरांत पत्रकारों के सवालों का जवाब देेते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने जनता जर्नादन से अपनी आदत अनुसार पिछले चुनाव में झूठे लोकलुभावन वादे किए थे, जो अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। राहुल गांधी ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों से कर्ज माफी का वादा किया था। काफी दिन तक राजस्थान के किसान राहुल गांधी को कर्जमाफी का वादा पूरा कराने के लिए ढूंढते रहे।
धनखड़ ने कहा कि भाजपा की नीति सबको साथ लेकर चलते हुए देश हित में कार्य करने की है। पीएम मोदी के सशक्त व कुशल नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में ऐतिहासिक कार्य करके दिखाए हैं। पारदर्शी व्यवस्था कायम करते हुए गरीब कल्याण, महिला विकास, शिक्षा, चिकित्सा, तकनीक, आईटी, ढांचागत व मूलभूत सुविधाओं में विस्तार, चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग, जी-20 देशों के नेताओं की सफल बैठक, महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में आरक्षण, मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से छुटकारा, अयोध्या में श्रीराम का भव्य राम मंदिर, सेना का आधुनिकीकरण, दुश्मन के साथ सख्ती से निपटने की नीति से बदला हुआ भारत नजर आ रहा है। पूरी दुनिया में पीएम मोदी की नीतियों का गुणगान हो रहा है। धनखड़ ने कहा कि शुक्रवार को दो विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति को लेकर विचार विमर्श हुआ है। शनिवार को पांच विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा होगी। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा की नीति पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा समय से पहले करने की रही है अबकि बार भी ऐसा ही होगा। बैठक में सूरजगढ़ से विधायक सुभाष पूनिया, जिला महामंत्री राजेश दहिया, सरजीत चौधरी, महेंद्र चंदवा, कमलकांत शर्मा, योगेंद्र मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!