Saturday, June 29, 2024
Latest:
चंडीगढ़हरियाणा

हरियाणा की तहसीलो में जमीन की रजिस्ट्रियों में होने वाला भ्रष्टाचार भाजपा ने कर दिया खत्म :- सीएम मनोहर लाल*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा की तहसीलो में जमीन की रजिस्ट्रियों में होने वाला भ्रष्टाचार भाजपा ने कर दिया खत्म :- सीएम मनोहर लाल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :-हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने 55 माह में इतने विकास कार्य करवा दिये है कि पिछली सरकारें 55 साल में भी नहीं करवा पाई। इस सरकार ने न केवल व्यवस्था परिवर्तन किया है बल्कि आमजन के जीवन को सुखी बनाने के लिए एक मजबूत प्रशासनिक तंत्र को विकसित किया है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को हर सुविधा घर बैठे उपलब्ध हो। मुख्यमंत्री आज रोहतक में आयोजित कलानौर विधानसभा क्षेत्र की जनविश्वास रैली को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा ने जब सत्ता संभाली तो उस समय पूरे प्रदेश में एक भंयकर स्थिति बनी हुई थी। लोगों की पीड़ा साफ झलकती थी। भ्रष्टïाचार चरम पर था। अपराधियों को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त था। भाजपा की सरकार ने इस स्थिति को समझा और व्यवस्था परिवर्तन का काम किया। उन्होंने कहा कि ई-दिशा केंद्रों की स्थापना की गई। अंत्योदय सरल केंद्र खोले गये। ग्राम सचिवालय में कम्प्यूटर ऑप्रेटर की तैनाती की गई इस प्रकार से लोगों को सरल तरीके से सेेवाएं देने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि पहले जमीन की रजिस्ट्रियों में भ्रष्टाचार होता था। लेकिन भाजपा की सरकार ने व्यवस्था को बदलते हुए रजिस्ट्रियां ऑनलाइन कर दी और साथ में ही इंतकाल करने की व्यवस्था की गई। इस प्रकार से भाजपा की सरकार ने बिचौलियों को समाप्त करने का भी काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान कर्मचारियों के तबादलों में भी भारी भ्र्ष्टाचार होता था। भाजपा सरकार ने ट्रांसफर की ऑनलाईन नीति बनाई जोकि पूरे देश में रोल मॉडल बन चुकी है। कांग्रेस सरकार में मैं और मेरा घर तथा भाई-भतीजावाद का पूरा बोल बाला था। नौकरियों की सरेआम नीलामी की जाती थी। भाजपा की सरकार ने इस कुप्रथा को भी समाप्त किया और अब बिना किसी सिफारिश के मैरिट के आधार पर घर बैठे नौकरियां उपलब्ध करवाई जाती हंै। इसी प्रकार से दुकानदारों व व्यापारियों को तंग करने वाले इंस्पेक्टरी राज पर भी भाजपा की सरकार ने लगाम लगा दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार समाज के हर व्यक्ति को ईमानदार मानकर चलती है, लेकिन इसके बावजूद भी अगर कोई गडबड़ करते हुए पाया जाता है तो उसे बख्शा नहीं जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को आगे ले जाने के लिए हर आदमी को अच्छा बनना होगा।
श्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान लोगों को बिजली के बिल न भरने के नाम पर बरगलाया जाता था। बिजली निगम में 27 हजार करोड़ का घाटा था। भाजपा की सरकार की ने बिल निपटान योजना बनाई और 4 हजार करोड़ के बिलों में से 500 करोड़ रुपये की राशि वसूल करके योजना की तहत साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये माफ कर दिये गये। उन्होंने कहा कि बिजली निगम की चार कम्पनियां है और सरकार की योजना के चलते चारों कम्पनियां लाभ की स्थिति में आ गई हैं। छह माह पूर्व सरकार द्वारा लिये गये निर्णय के तहत बिजली के बिल लगभग आधा कर दिये गये हैं। प्रदेश के लगभग आधे गांव में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर शेष बचे आधे गांव भी सरकार की योजना का लाभ उठाते हंै तो सरकार बिजली के रेट ओर भी कम कर देगी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हित में काम करने से कभी पीछे नहीं हटेगी।
सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि गरीब परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आयुष्मान भारत योजना को लागू किया गया है। इस योजना के तहत बीमारी पर पांच लाख रुपये वार्षिक राशि खर्च की जाती है। अब तक साढेे 15 लाख परिवारों का योजना के तहत बीमा करवाया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार से पीएम आवास योजना लागू की गई है। वर्ष 2022 तक ऐसा कोई परिवार नहीं बचेगा, जिसके सर पर छत न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार ने 55 माह में इतने विकास कार्य करवा दिये हंै कि पिछली सरकारें 55 साल में भी नहीं करवा पाई। 48 घंटे में गैस कनैक्शन जारी करने के दिये निर्देश:- मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत हर घर में गैस कनैक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने जनसभा में महिलाओं से कहा कि जिस घर में गैस कनैक्शन नहीं है, हाथ खड़े करके बताये।ं इस पर कुछ महिलाओं ने हाथ खड़े किये। मुख्यमंत्री मंच से ही निर्देश दिये कि जनसभा के बाद इन सभी महिलाओं की सूची तैयार की जाये और उन्हें 48 घंटे के भीतर गैस कनैक्शन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि विपक्ष के लोग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व व्यक्तितव से डर गये है। हताश लोग ही गठबंधन बनाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसे गठबंधनों का कोई भविष्य नहीं है।
मुख्यमंत्री ने श्री मनोहर लाल ने जनसभा में कलानौर विधानसभा के लोगों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजानाओं की सौगात दी। विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री ने 224 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका बचपन कलानौर में बीता है और स्कल व कॉलेज की पढ़ाई भी यहीं से की है। इसलिए उनका इस क्षेत्र से विशेष लगाव है।

राजनीति के जानकारों का मानना है की यह सभी कार्य मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के राजनीतिक सलाहकार दीपक मंगला के सलाह से किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!