Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा युवा जेजेपी अध्यक्ष रविन्द्र सांगवान ने की 22 युवा जिला अध्यक्षों की घोषणा, सुनील रोड़ होंगे जेजेपी के युवा प्रदेश प्रभारी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा युवा जेजेपी अध्यक्ष रविन्द्र सांगवान ने की 22 युवा जिला अध्यक्षों की घोषणा, सुनील रोड़ होंगे जेजेपी के युवा प्रदेश प्रभारी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 29 युवा पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद युवा प्रकोष्ठ में 7 वरिष्ठ पदाधिकारियों और 22 जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। जेजेपी ने युवा प्रकोष्ठ में सुनील राणा रोड़ को प्रदेश प्रभारी, विनेश गुर्जर को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, रब्बू पंवार को प्रदेश प्रधान महासचिव, अजब ओला को प्रदेश संगठन सचिव, नवीन राव को प्रदेश कार्यालय सचिव, अमित अंतिल को युवा प्रदेश आईटी कोऑर्डिनेटर (प्रचार सचिव) और जतिन बिश्नोई को प्रदेश प्रवक्ता बनाया है।
जेजपी ने पंचकूला जिले में दीपक मोगीनंद, अंबाला में जसदीप सिंह, यमुनानगर में रवि चौधरी, कुरुक्षेत्र में जसविंद्र खैरा, कैथल में जयवीर ढांडा और करनाल में उत्तम घनघस युवा जिला अध्यक्ष बनाया है। इसी तरह पानीपत जिले में टीपू पोड़िया, सोनीपत में संदीप ठरू, जींद में अमर नैन, फतेहाबाद में मोहित सरपंच, सिरसा में रणदीप सिंह मटदादू और हिसार में शिव कुमार कुलाना जिला अध्यक्ष होंगे। इनके अलावा भिवानी जिले में सुरेंद्र राठी, दादरी में रविंद्र चरखी, रोहतक में अभिषेक बलियाना, झज्जर में रवि रेढू, महेंद्रगढ़ में युद्धवीर पालड़ी और रेवाड़ी में संदीप खोरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं गुरुग्राम जिले में सज्जन दौलताबाद, नूंह में वसीम अहमद, फरीदाबाद में नलीन हुड्डा और पलवल में विशाल तेवतिया जिला अध्यक्ष होंगे। पार्टी द्वारा युवाओं को अन्य पदों पर भी जल्द महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!