Saturday, July 27, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबमहेंद्रगढ़रेवाड़ीरोहतकशिक्षासिरसाहरियाणा

हरियाणा के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने लंदन में राष्ट्रगान के साथ फहराया तिरंगा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने लंदन में राष्ट्रगान के साथ फहराया तिरंगा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा ने आज लंदन में भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया, उसके बाद राष्ट्रीय गान ‘जन-गण-मन . . .’ गाया गया तो प्रवासी हरियाणवियों का सीना राष्ट्र प्रेम से चौड़ा हो गया। अवसर था हरियाणा के लोगों द्वारा लंदन में गठित की गई हरियाणवी यू.के एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक अभिनंदन समारोह का।
आज इस एसोसिएशन द्वारा हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा के सम्मान में एक अभिनदंन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यफ्म में लंदन के हाऊस में मेंबर ऑफ पॉर्लियामैंट विरेदं्र शर्मा तथा सीमा मल्होत्रा भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थी।
कार्यफ्म के आरंभ में हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा ने भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया, तत्पश्चात राष्ट्रीय गान ‘जन-गण-मन . . .’ गाया। इस अवसर पर हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि हरियाणा के लोगों ने लंदन में हमारी संस्कृति एवं शिक्षा को बरकरार रखा हुआ है। उन्होनें इस अवसर पर हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यफ्म प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया। कार्यफ्म में हरियाणवी यू.के एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रवि शर्मा, उपाध्यक्ष श्री जसबीर दहिया समेत लंदन में रहने वाले अनेक हरियाणवी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!