Wednesday, June 26, 2024
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

पानीपत में यमुना का पानी खतरे की निशान से आया नीचे, हरियाणा में अब नदियों का जलस्तर लगा धीरे-धीरे घटने*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पानीपत में यमुना का पानी खतरे की निशान से आया नीचे, हरियाणा में अब नदियों का जलस्तर लगा धीरे-धीरे घटने*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पानीपत (राजेश ओबराय) ;- बारिश रुकने से हरियाणा की नदियाँ का जलस्तर घटने लगा है। जिसके कारण आम जनमानस को कुछ राहत मिली है। वहीं, अंबाला में नदियाें का उफान अब न के बराबर है। सभी नदियां अपनी क्षमता से कम चल रही हैं। अब ग्रामीण क्षेत्रों से पानी निकासी प्रशासन के लिए चुनौती बन गई है। इसके साथ ही 61 गांवों को स्वास्थ्य विभाग ने संवेदनशील माना है। जिसके लिए इन गांवों में 176 टीमों को लगाया गया है। जो लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण करेंगी। लेकिन एनडीआरएफ टीमें अलर्ट पर है।
पानीपत में यमुना नदी में पानी खतरे के निशान से नीचे आ गया है। यह पानी अब 231. 25 मीटर पर बह रहा है। हथिनी कुंड बैराज से पानी कम छोड़ने पर हालात सामान्य होती जा रही है। नवादा के पास टूटा तटबंध प्रशासन ने बंद कर दिया है। अब तामशाबाद के पास तटबंध के भराव का काम तेजी के साथ चल रहा है। प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। करीब आधा दर्जन गांव के खेतों में अभी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सोनीपत में यमुना का जलस्तर कम होने से राहत मिली है। यमुना का जलस्तर 215.1 मीटर तक आ गया है। हालांकि यमुना क्षेत्र में करीब 13445 एकड़ फसल में पानी भरा हुआ है। जिसमें गन्ने को छोड़कर अन्य फसल में भारी नुकसान हुआ है। यमुना नदी में जलस्तर कम होने से उससे सटे 25 गांवों को राहत मिली है। पानी से चौतरफा घिरे गांव जाजल टोंकी के लोगों को भी राहत है। गांव के रास्तों से पानी का स्तर कम हो गया है। यमुना क्षेत्र में फसलों में काफी नुकसान का अंदेशा है।
दोपहर बाद यमुना से नुकसान का निरीक्षण करने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी आएंगे। वह गांव जाजल और खुर्मपुर गांव में पहुंचेंगे। वह यमुना के पानी से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। उधर, तीसरे दिन भी दिल्ली में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। रोडवेज की बस नहीं चलने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। सोनीपत से दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा बंद है। वहीं पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर व उत्तराखंड से आ रही बसों को भी केजीपी-केएमपी जीरो प्वाइंट पर सवारी उतार कर वापस भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!