Tuesday, July 2, 2024
Latest:
कुरुक्षेत्रचंडीगढ़देश-विदेशहरियाणा

हरियाणा भाजपा को लगा एक और बडा झटका,पूर्व विधायक बंता राम बाल्मीकि ने भी छोड़ी भाजपा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा भाजपा को लगा एक और बडा झटका,पूर्व विधायक बंता राम बाल्मीकि ने भी छोड़ी भाजपा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- हरियाणा में भाजपा को छोड़ने का क्रम लगातार जारी है। कुछ दिन पहले घरौंडा की पूर्व विधायक रेखा राणा ने पार्टी को अलविदा कहा था। उसके बाद पेहवा से भाजपा की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके जय प्रकाश शर्मा डीडी ने भाजपा पार्टी को झटका देते हुए पार्टी को छोड़ दिया था। आज पूर्व विधायक और पुर्व चेयरमैन बन्न्ता राम ने भी भाजपा को झटका देते हुए पार्टी को छोड़ दिया है। निजी सूत्रों की माने तो हरियाणा में भाजपा को छोड़ने वाला कार्यक्रम चलता रहेगा। राष्ट्रीय खोज/भारतीय खोज ने कुछ दिन पहले ही लिख दिया था यदि भाजपा संगठन ने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं की सुध नहीं ली और भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगाया तो आने वाले समय में भाजपा के कुछ विधायक और पूर्व विधायक वे कई अन्य नेता पार्टी को छोड़ अन्य पार्टी का सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!