चंडीगढ़फ़तेहाबादसिरसाहरियाणा

इनेलो को कमजोर करने वाले खुद अपना इस्तीफा देकर दिखाएं :- अभय सिंह चौटाला

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,
इनेलो को कमजोर करने वाले खुद अपना इस्तीफा देकर दिखाएं :- अभय सिंह चौटाला
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
डबवाली (सिरसा) :-
इनेलो नेता एवं हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने फिर भतीजों दुष्यंत-दिग्विजय और भाभी नैना सिंह चौटाला का नाम लिए बगैर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी से त्यागपत्र दिलवा रहे हैं, पहले वे स्वयं तो त्यागपत्र देकर दिखाएं। हमने पार्टी से निकाल दिया, वे इस्तीफा दें तो सदस्यता चली जाएगी। वे सोचते हैं दो-ढाई लाख रुपये मिलता है, जेब में पड़ा रहे। इस्तीफा देने के बाद कल लोकसभा या विधानसभा चुनाव का सामना करना पड़े तो पॉपुलर्टी का अंदाजा लग जाएगा। अभय चौटाला डबवाली अनाज मंडी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। अभय ने कहा कि बेटा अर्जुन हमारी खेती देखता है। साथ ही कार्यकर्ताओं के घरों में शादी या दुख में शरीक होता है। अर्जुन न तो उम्मीदवार पहले था, न आज है और न आगे होगा। बिना मतलब के कयास लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी कोई चुनाव नहीं लड़ेंगी और न ही किसी राजनीतिक मंच पर जाएंगी। उन्होंने कहा कि महिला अधिकार यात्रा निकालने संबंधी खबर प्रकाशित करने वालों को नोटिस देंगे।
उन्होंने कहा कि गठबंधन एक दिसंबर से जन अधिकार यात्रा शुरू करेगा। जल्द ऐसे बड़े चेहरे सामने आएंगे जिनके बारे में कोई सोच नहीं सकता है कि कभी ये लोग भी हमारी पार्टी के साथ खड़े हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी को तोडऩे के षड्यंत्र रचे, उनको 100 फीसदी बड़ा सबक मिलेगा। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने पांच नगर निगमों व दो नगर पालिकाओं के चुनाव को लेकर कहा कि गठबंधन ये चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगा।
हम उम्मीदवार नहीं थोपेंगे….
डबवाली से विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला के उतरने की संभावनाओं पर अभय ने कहा कि प्रजातंत्र में चुनाव लडऩे से कोई किसी को नहीं रोक सकता। सिर्फ फॉर्म भरना होता है। मनचाहा सिंबल लेना होता है। कोई भी चुनाव लडऩे के लिए स्वतंत्र है। चुनाव में हम किसी को थोपेंगे नहीं। हम तो कार्यकर्ताओं से पहले पूछेंगे, आप बताओ, किसे पार्टी का उम्मीदवार बनाकर भेजा जाए ताकि कार्यकर्ता उसे जिम्मेदारी से विधानसभा तक पहुंचाएं। दोनों पार्टियां संयुक्त बैठक बुलाएंगी, उसी में बैठकर फैसला लेंगे कि किसे चुनाव लड़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!