Sunday, September 22, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणाहिमाचल प्रदेश

हिमाचल मंत्रिमंडल का बुधवार को हो सकता है विस्तार!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिमाचल मंत्रिमंडल का बुधवार को हो सकता है विस्तार!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
शिमला :- हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार को किया जा रहा है। मंत्रिमंडल के दो खाली पदों को भरने के लिए पिछले काफी समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। किशन कपूर के कांगडा से लोकसभा सांसद बन जाने व चुनाव से पूर्व अनिल शर्मा के मंत्री पद से इस्तीफा देने के कारण खाली पड़े पद के भरने का इंतजार लम्बा होता जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को प्रदेश मंत्रिमंडल में एक नये मंत्री को शामिल किया जा सकता है व तीन-चार मंत्रियों को छोड़ बाकियों के विभागों में भी फेरबदल किया जा सकता है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि आगामी
अक्तूबर-नवम्बर माह में प्रदेश में धर्मशाला व पच्छाद विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के चलते एक मंत्री पद खाली रखा जा सकता है।मंत्री पद की दौड़ में अनेक विधायक शामिल हैं इनमें स्पीकर डा राजीव बिंदल, विधायक राकेश पठानिया,कर्नल इन्द्र सिंह,रमेश ध्वाला व नरेन्द्र बरागटा आदि प्रमुख हैं। देखना यह है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर किसे मंत्री बनाएंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!