कुरुक्षेत्रचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतफरीदाबादमध्य प्रदेशमहाराष्ट्ररोहतकसोनीपतहरियाणाहिसार

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी, एआईसीसी सचिव व किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने भी छोड़ा पद*

  1. राणा ओबराय
    राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
    ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी, एआईसीसी सचिव व किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने भी छोड़ा पद*
    ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
    नई दिल्ली ;- कांग्रेस में इस्तीफों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को करीब 120 नेताओं के इस्तीफे के बाद आज किसान कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व राजस्थान के सह-प्रभारी तरूण कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने इस्तीफे की पेशकश की है।बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हार की जिम्मेदारी लेते हुए खुद अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं। इसके बाद कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गजों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिए। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी अशोक चव्हाण, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार, ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक और असम कांग्रेस सुप्रीमो रिपुन बोरा ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दिया है। इस्तीफा देने में बड़े नेताओं में दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया भी शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने इस्तीफा दिया। साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस्तीफे की पेशकश की थी। वहीं अब एमपी प्रभारी और महासचिव दीपक बावरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष के पद पर बने रहना नहीं चाहते। कांग्रेस नेता लगातार राहुल को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अब पार्टी पदाधिकारियों ने भी राहुल गांधी को इस्तीफा भेज दिया है। एक पत्र पर हस्ताक्षर कर पार्टी नेताओं ने इस्तीफा दिया है। इस पत्र पर अभी तक कांग्रेस के 120 पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!