Saturday, August 10, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ के उप सचिव राजकंवर हुए सेवानिवृत्त, अनेक ब्रांचों सहित हरियाणा सिविल सचिवालय ऑफिसर एसोसिएशन ने दी विदाई पार्टी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ के उप सचिव राजकंवर हुए सेवानिवृत्त, अनेक ब्रांचों सहित हरियाणा सिविल सचिवालय ऑफिसर एसोसिएशन ने दी विदाई पार्टी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ के उप सचिव (पावर) राजकंवर आज दोपहर बाद सरकार में 34 साल की सफल सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उपसचिव राजकंवर ने बतौर अवर सचिव जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एवं लोकल बाड़ी विभाग में अपनी सेवाएं देने के साथ – साथ पॉवर विभाग से उपसचिव के पद पर सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवानिवृत्त के अवसर पर हरियाणा सिविल सचिवालय ऑफिसर एससोसिएशन ने शानदार विदाई पार्टी का आयोजन किया। इससे पहले जनरल एडमिनिस्ट्रेशन की सभी 6 ब्रांचों तथा पॉवर ब्रांच ने भी विदाई गिफ्ट देकर उपसचिव राजकंवर को जलपान देकर विदाई पार्टी देते हुए कहा हम सभी आप द्वारा सिखाए ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के रास्ते पर चलने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!