Thursday, September 12, 2024
Latest:
अपराधकरनालगुड़गाँवचंडीगढ़जिंददेश-विदेशनूँहपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

DSP की मौत से आक्रोशित हरियाणा पुलिस की उपलब्धि, घटना के मात्र 4 घंटे के भीतर पुलिस एनकाउंटर में घायल आरोपी किया गिरफ्तार!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
DSP की मौत से आक्रोशित हरियाणा पुलिस की उपलब्धि, घटना के मात्र 4 घंटे के भीतर पुलिस एनकाउंटर में घायल आरोपी किया गिरफ्तार!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नूह/गुरुग्राम ;- हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार को खनन माफियाओं ने DSP पर डंपर चढ़ा दिया। सुरेंद्र सिंह यहां छापा मारने आए थे। हालांकि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के करीब 4 घंटे बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में आसपास के कई गांवों को घेर लिया। पुलिस और DSP की हत्या में शामिल खनन माफिया के बीच पंचगांव की पहाड़ी पर किले में एनकाउंटर हुआ। यह जगह DSP की हत्या वाली जगह से कुछ ही दूर है। इस एनकाउंटर में डंपर के क्लीनर इकरार के पैर में गोली लगी। पुलिस ने इकरार को गिरफ्तार कर लिया। उसे नूंह के नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डंपर के ड्राइवर को भी पुलिस ने घेर लिया। दोनों पंचगांव के रहने वाले हैं। हालांकि हरियाणा के DGP पीके अग्रवाल ने एक आरोपी को गोली लगने और गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उधर DSP सुरेंद्र सिंह का दोपहर बाद नूंह अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया गया। उनकी बॉडी हिसार स्थित उनके पैतृक गांव सारंगपुर ले जाई जाएगी। DSP सुरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैतृक गांव सारंगपुर में ही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!