Sunday, September 22, 2024
Latest:
करनालकारोबारखेलचंडीगढ़चरखी दादरीजिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतमनोरंजनमहेंद्रगढ़मेवातरेवाड़ीरोहतकस्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेशहिसार

उत्तर भारत औऱ हरियाणा में कब तक रहेगी कड़ाके की ठंड और धुंध, जानें मौसम का हाल*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
उत्तर भारत औऱ हरियाणा में कब तक रहेगी कड़ाके की ठंड और धुंध, जानें मौसम का हाल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- मौसम विभाग के अनुसार सर्दी का आधा सीजन जा चुका है। अब इसमें 45 दिन की ठंड बाकी है। जनवरी के पहले सप्ताह की ठंड दूसरे सप्ताह में आई है। यह तीन से चार दिन जारी रहेगी। फिर चार-पांच दिन पारा बढ़ेगा। इसके बाद सप्ताहभर फिर से ठंड रहेगी। पहले दौर में सामान्य से अधिक ठंड रही है। क्योंकि दिसंबर के आखिरी 10 दिनों में ही पाला जमा है। जबकि जनवरी के पहले 10 दिन में पाला नहीं जमा।
इसके बाद जनवरी के दूसरे सप्ताह में पाला जमा, फिर साथ में गहरी धुंध छाई रही। यानी कुल मिलाकर दिन व रात सामान्य से ठंडे रहे हैं। इसका बड़ा लाभ रबी की करीब 32 लाख हेक्टेयर फसलों को मिलेगा। अभी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। हरियाणा में पिछले साल यानी 2020 में दिन-रात सामान्य से ठंडे रहे हैं।
सूबे के उत्तर के जिले अम्बाला, उत्तर-पूर्वी करनाल और पश्चिम के जिले हिसार की सालभर की न्यूनतम और अधिकतम तापमान का आंकलन किया गया है। इस ठंड से रबी की फसल को फायदा होगा। जैसे- गेहूं, सरसों, चना, जौ और पल्सेस को इस ठंड से लाभ होगा। इसके साथ ही रात का पारा बढ़ेगा। प्रदेश में कई जिलों का तापमान इस प्रकार रहा। अम्बाला 4.8 डिग्री, भिवानी 7.6 डिग्री, पंचकूला 6.7 डिग्री, हिसार 5.5 डिग्री, करनाल 6.4 डिग्री, नारनौल 6.3 डिग्री​​​​​​​, रोहतक 7.8 डिग्री और सिरसा में 6.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!