Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

देश के अगले चीफ जस्टिस होंगे एनवी रमना, राष्ट्रपति ने नियुक्ति को दी मंजूरी- 24 अप्रैल को लेंगे शपथ*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
देश के अगले चीफ जस्टिस होंगे एनवी रमना, राष्ट्रपति ने नियुक्ति को दी मंजूरी- 24 अप्रैल को लेंगे शपथ*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली :- जस्टिस नथालापति वेंकट रमना भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। राष्ट्र रामनाथ कोविंद ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद अब 24 अप्रैल को जस्टिस रमना शपथ लेंगे। जस्टिस रमना वर्तमान चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठतम जज हैं। 24 मार्च को वर्तमान चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े ने उनके नाम की सिफारिश सरकार को भेजी थी। आपको बता दें कि 45 साल से ज्यादा के न्यायिक अनुभव रखने वाले और संवैधानिक मामलों के जानकार एनवी रमना का कार्यकाल 26 अगस्त 2022 तक का होगा। जस्टिस एनवी रमन्ना होंगे अगले CJI, राष्ट्रपति ने नियुक्ति को दी मंजूरी- 24 अप्रैल को संभालेंगे पद।
बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय में सीनियर जस्टिस एनवी रमना का पूरा नाम नथालपति वेंकट रमण हैं। उनका जन्म 27 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश के कृष्ण जिले के पोन्नवरम गाँव में एक कृषि परिवार में हुआ था। पहले, वह दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी थे। उन्होंने आंध्र प्रदेश न्यायिक अकादमी के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। वह 26 अगस्त 2022 को सेवानिवृत्त होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस एन.वी. रमना को नियुक्त किया भारत का प्रधान न्यायाधीश।वह 10 फरवरी, 1983 को वकील बने थे। जस्टिस एन वी रमना ने आंध्र प्रदेश, मध्य और आंध्र प्रदेश प्रशासनिक न्यायाधिकरणों और भारत के सर्वोच्च न्यायालय में सिविल, आपराधिक, संवैधानिक, श्रम, सेवा और चुनाव मामलों में उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस की है। उन्हें संवैधानिक, आपराधिक, सेवा और अंतर-राज्यीय नदी कानूनों में विशेषज्ञता हासिल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!