अपराधअम्बालाकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलखेलगुड़गाँवचंडीगढ़चरखी दादरीजिंदजॉब करियर

उग्र किसानों ने भाजपा सांसद नायाब सैनी का किया घेराव, मोके पर पुलिस बल तैनात*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
उग्र किसानों ने भाजपा सांसद नायाब सैनी का किया घेराव, मोके पर पुलिस बल तैनात*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कुरुक्षेत्र ;- तीनों कृषि कानूनों का शांति से विरोध कर रहे किसान अब उग्र हो गए हैं। उग्र किसानों ने कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में सांसद नायब सिंह सैनी की गाड़ी पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिसबल मौके पर पहुंचा। इसके बाद शाहाबाद में तनाव का माहौल बना हुआ है। आपको बता दें कि शाहाबाद भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी का गृह क्षेत्र भी है। जानकारी के अनुसार किसान शाहाबाद में जजपा विधायक रामकरण काला के आवास पर धरने पर बैठे थे। कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी शाहाबाद के माजरी मोहल्ला में भाजपा कार्यकर्ता इंद्रजीत के घर पहुंचे थे। वे अंदर चाय पी रहे थे। किसानों को इसका पता चल गया और विधायक के आवास से उठकर सांसद का घेराव कर लिया। सांसद ने गाड़ी से निकलने का प्रयास किया तो किसानों ने गाड़ी को घेर लिया। इसी बीच किसी ने पत्थर या दूसरी चीज मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। सांसद इसके बाद निकल गए। किसानों ने कहा कि भाकियू तीनों कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रही है। गुरनाम सिंह चढूनी का गृह क्षेत्र शाहाबाद है। यहां पर किसान आंदोलन का केंद्र रहता है। किसान पिछले कई दिनों से विधायक रामकरण काला के आवास पर धरना दे रहे हैं। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी पहले भी कई बार भाजपा-जजपा नेताओं को लोगों के रोष को देखते हुए कार्यक्रमों से दूरी बनाकर रहने की बात कह चुके हैं। बावजूद इसके नेता कार्यक्रम कर रहे हैं। पिछले दिनों खेल मंत्री संदीप सिंह ने एक गुरुकुल में तय समय से एक दिन पहले कार्यक्रम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!