Wednesday, July 3, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशफैशनमनोरंजनहरियाणा

फ़िल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने से 10 साल छोटे लड़के से शादी करने का खोला राज!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
फ़िल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने से 10 साल छोटे लड़के से शादी करने का खोला राज!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली ;- बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से पिछले साल राजस्थान में बेहद रॉयल अंदाज में शादी रचाई थी। निक जोनस प्रियंका से करीब 10 साल छोटे हैं। इन दोनों के बीच एज गैप को लेकर अक्सर इनके फैंस सोशल मीडिया पर चर्चा करते रहते हैं और बहुत बार प्रियंका को इस एज गैप की वजह से ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा है।
इन सबके बीच अब प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस और अपने एज गैप को लेकर पहली बार बयान दिया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ अपने एज गैप को लेकर बोला है कि, ‘लोग हमारे रिश्ते को बहुत गलत मानते हैं। मुझे यह वास्तव में आश्चर्यजनक लगता है जब आप बिल्कुल बदल जाते हैं।’ प्रियंका ने लड़कों की ज्यादा एज का जिक्र करते हुए बोला कि,’जब लड़का बड़ा होता है, कोई भी परवाह नहीं करता है और सभी लोग उसे पसंद करने लगते हैं।’
प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘एज मेरे लिए एक नंबर की तरह है, मेरे लिए सबसे ज्यादा अहम है कि दो लोग एक-दूसरे को बहुत ज्यादा प्यार करते हों और दोनों अपनी खुशी से शादी करें।’ इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ अपने रिश्तों को लेकर और भी कई खुलासे किए। गौरतलब है कि अपनी शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आए दिन सुर्खियों में रहते हैं।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को अपनी ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होना पड़ा। वह पति निक जोनस के साथ जोनस ब्रदर्स की ‘चेजिंग हैप्पीनेस’ के प्रीमियर में पहुंची थीं। इस दौरान प्रियंका ने हाई स्लिट ब्लैक गाउन पहना था। वहीं निक ने परपल कलर का जैकेट और पैंट कैरी किया। प्रियंका की इस बोल्ड ड्रेस की जहां कुछ यूजर तारीफ कर रहे थे तो वहीं कुछ को ये ड्रेस बिल्कुल पसंद नहीं आई।
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रियंका चोपड़ा को उनकी ड्रेस की वजह से ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके पहले प्रियंका कान फिल्म फेस्टिवल में भी अपनी ड्रेस की वजह से ट्रोल हो गई थीं। उन दौरन उन्हें अपने मेकअप और ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स के भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!