Tuesday, July 2, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा के सरकारी अस्पतालो में डॉक्टरों का टोटा खत्म, हरियाणा वासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के सरकारी अस्पतालो में डॉक्टरों का टोटा खत्म, हरियाणा वासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- लंबे अंतराल के बाद आखिरकार हरियाणा के अस्पतालों से डॉक्टरों (मेडिकल आफिसर) का टोटा खत्म हो गया है। हरियाणा सरकार ने 847 डॉक्टरों को नियुक्ति दी है। प्रदेशभर के सभी जिलों में 30 से 40 नए डॉक्टर मिले हैं। इन डॉक्टरों को जिला अस्पतालों से लेकर, सीएचसी और पीएचसी में तैनात किया जाएगा। आगामी एक से दो दिनों में डॉक्टरों को संबंधित जिलों में रिपोर्ट करना होगा। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की एसीएस जी अनुपमा ने डॉक्टरों की नियुक्ति सूची जारी की है।

प्रदेश में डॉक्टरों के कुल स्वीकृत पद 3596 हैं। इनमें से 2616 भरे थे और 980 खाली थे। खाली पदों को लेकर विपक्ष से लेकर सत्ता पक्ष के विधायक हर बार विधानसभा में यह मुद्दा उठाते रहे हैं। साथ ही कोरोनाकाल में भी डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को तकलीफ झेलनी पड़ी थी। डॉक्टरों की कमी को देखते हुए हरियाणा सरकार ने यह भर्ती निकाली थी। अब नए डॉक्टरों को शामिल करने के बाद प्रदेश में कुल डॉक्टरों की संख्या 3463 हो गई है।
डॉक्टरों की यह भर्ती आठ माह में सिरे चढ़ी है। इसके लिए सरकार ने जनवरी में 1252 डॉक्टरों के लिए आवेदन मांगे थे। 10 अप्रैल को पंडित भगवत दयाल स्वास्थ्य विश्वविद्यालय की ओर से लिखित परीक्षा ली गई और 18 को परिणाम जारी कर दिया। साक्षात्कार के बाद 18 जुलाई को अंतिम परिणाम जारी किया गया। इसके बाद सभी चयनित डॉक्टर को नियुक्ति पत्र देने के लिए 31 जुलाई को पंचकूला मुख्यालय बुलाय गया था। यहां दस्तावेजों की जांच के बाद नियुक्ति पत्र ऑनलाइन जारी करने के लिए कहा। 31 जुलाई के बाद डॉक्टरों को नियुक्ति का इंतजार था। 1252 में से शेष 405 डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी जारी है, उनका परिणाम बाद में जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!