इतिहास के शिक्षक से HCS तक का सफर पूरा करने के बाद सतीश सैनी बने हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
इतिहास के शिक्षक से HCS तक का सफर पूरा करने के बाद सतीश सैनी बने हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के अध्यक्ष के रूप में सतीश कुमार सैनी ने शपथ ली है। उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। सोनीपत के बजीरपुरा निवासी सतीश सैनी को आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
*इतिहास के रह चुके हैं शिक्षक*
इससे पहले वह हरियाणा लोक सेवा आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे। सतीश कुमार सैनी वर्ष 2011 में हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) में चयनित हुए थे। प्रशासनिक सेवा में आने से पहले वह पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के रूप में इतिहास पढ़ाते थे। वर्ष 2022 में उन्हें हरियाणा लोक सेवा आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनाती मिली थी। आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्य करने के बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली। इसके बाद उन्हें आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। अब उनके नेतृत्व में आयोग की भर्ती और चयन संबंधी प्रक्रियाओं के संचालन की जिम्मेदारी होगी।

