करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत का नायब सरकार पर तीखा हमला / हरियाणा में धान‌ घौटाला व बिगड़ती कानून व्यवस्था सरकार का सबसे बड़ा फेलियर*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत का नायब सरकार पर तीखा हमला / हरियाणा में धान‌ घौटाला व बिगड़ती कानून व्यवस्था सरकार का सबसे बड़ा फेलियर*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंचकुला ;- जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में धान घोटाले व बिगड़ती कानून व्यवस्था के आरोपों को एक बार फिर दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है ।
दुष्यंत चौटाला ने सवाल उठाया कि कुरुक्षेत्र में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने किन परिस्थितियों और कारणों के चलते इस्तीफा दिया है व बीते दिनों करनाल पुलिस द्वारा किए फर्जी एनकाउंटर पर भी सवाल उठाया व‌ उन्होंने इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार की खराब नीतियों के कारण देश के आम नागरिकों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है , महंगाई सुरसा की मुहँ की तरह लगातार बढ़ रही है और देश की अर्थव्यवस्था डगमगा चुकी है। उन्होंने प्रदेश में जर्जर हो चुकी कानून व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वो पंजाब के चक्कर में प्रदेश के हितों की बलि न दे। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया से देश के करोड़ों नागरिकों को वोट के अधिकार से दूर किया जा रहा है, हमारी सुप्रीम कोर्ट से मांग है कि इस विषय को गंभीरता से संज्ञान में लें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के प्रति जन-जन में आक्रोश है। वो अम्बेडकर भवन सेक्टर 12- ए पंचकूला में जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेने आए थे। उन्होंने पंचकूला के सभी कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ पहुंचने का आह्वान किया।
वहीं जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी घर-घर जाकर महेंद्रगढ़ रैली का न्यौता दें और जन-जन को जेजेपी की जनहितैषी नीतियों से अवगत करवाए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से जेजेपी महेंद्रगढ़ में ऐतिहासिक रैली करेगी।
जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने जिले की तरफ से सभी नेताओं का स्वागत करते हुए उनको विश्वास दिलाया कि 6 दिसम्बर को स्थापना दिवस के अवसर पर पंचकूला से बड़ी भारी संख्या में कार्यकर्ता महेंद्रगढ़ पहुँचेंगे। इस अवसर पर पंचकूला जिला प्रभारी जगबीर मलिक, प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ डाॅ किरन पूनिया, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव धर्मवीर सिहाग, प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज, प्रदेश के एस सी प्रकोष्ठ के महासचिव मुकेश वाल्मीकि, हल्का प्रधान कालका मयंक लाम्बा, हल्का प्रधान पंचकुला राजेश‌ निषाद व महिला अध्यक्ष सुदेश पंवार, युवा अध्यक्ष दीपक मोगीनंद ने भी जनता को सम्बोधित किया।
जिला प्रवक्ता सुरेश पाठक ने मंच का संचालन किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तेजसिंह तेवतिया, सुरेन्द्र चड्डा, हरबंस सिंगला, नरिंदर जैन, अशोक सिंगला, गुरदेव सिंह, हीरामन वर्मा , आजाद दिलेर, महाबीर जांगिड़, जयकरण सरोहा ,विवेक सांगा,राजेन्द्र भूकल, विजय पांचाल, निम्मी सोनकर,विकास मलिक, कर्म सिंह चहल, गौतम कुमार,मनीष गुर्जर सहित सेंकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!