करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

एक्टर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध को दबोचा!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
एक्टर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध को दबोचा!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सोनीपत :- बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी के सिलसिले में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने हरियाणा के सोनीपत से एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, पुलिस ने मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से कई हरियाणा के हैं। अधिकारी ने बताया कि सोनीपत में स्थानीय पुलिस की मदद से संदिग्ध को पकड़ा गया है और उसे मुंबई लाने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा मामले की जांच के तहत कई राज्यों में छापेमारी कर रही है। टाइगर 18 अक्टूबर की शाम को जब मुंबई के जुहू इलाके में एक फुटबॉल मैदान से निकल रहे थे, तब दो हमलावरों ने उनकी कार पर पांच गोलियां चलाईं। घटना में टाइगर बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने कथित तौर पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!