Sunday, June 30, 2024
Latest:
अम्बालाकुरुक्षेत्रचंडीगढ़देश-विदेशनारनौलपंचकुलापंजाबपानीपतफरीदाबादरोहतकसिरसासोनीपतहरियाणाहिसार

इनेलो नेता अभय चौटाला ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर 6 लोकसभा उम्मीदवारों के नामों की करी घोषणा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
इनेलो नेता अभय चौटाला ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर 6 लोकसभा उम्मीदवारों के नामों की करी घोषणा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंड़ीगढ़ ;- कभी सरकार और भाजपा को टक्कर देने वाली इनेलो पार्टी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके  लोकसभा के अपने उम्मीदवार खड़े करने की घोषणा की। आज हरियाणा में हाशिये पर खडी इंडियन नेशनल लोकदल ने बुधवार को चंडीगढ में 6 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इनेलो नेता अभय चौटाला ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इनेलो ने अंबाला से रामपाल वाल्मिकी , करनाल से धर्मबीर पाढा , सिरसा से चरणजीत सिंह रोहड़ी, फरीदाबाद से महेन्द्र चौहान , हिसार से सुरेश कौथ , सेनीपत से सुरेन्द्र छिकारा को टिकट दिया है। चौटाला ने कहा कि रोहतक, गुरुग्राम, भिवानी महेन्द्रगढ और कुरुक्षेत्र से दौबारा विचार कर दो दिन बाद उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। 6 उम्मीदवारों में कोई महिला कार्यकर्ता शामिल नहीं है। आप और जेजेपी के गठबंधन पर निशाना साधते हुए चौटाला ने कहा ये गठबंधन केवल ओपी चौटाला को सलाखों के पिछे रखने के लिए किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!