करनालकुरुक्षेत्रचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापानीपतहरियाणा

भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया के हर कार्यक्रम में जनता बढ़-चढ़कर ले रही है हिस्सा,चल सकता है संजय का जादू*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया के हर कार्यक्रम में जनता बढ़-चढ़कर ले रही है हिस्सा,चल सकता है संजय का जादू*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पानीपत ;- करनाल लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय भाटिया का जादू क्षेत्र की जनता पर चलना शुरू हो गया है। हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार संजय भाटिया के हर कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए उनके भाषण को भी बहुत ही ध्यान से सुनती है। मिली जानकारी के अनुसार पानीपत के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंसल टाउनशिप में पन्ना प्रमुख के नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं और लोगों ने हिस्सा लिया। इससे साफ हो गया लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया जीत की ओर अग्रसर हो रहे हैं और उनको क्षेत्र की जनता का भरपूर प्यार व समर्थन मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में संजय भाटिया के हर कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा का विशेष योगदान रहा है। बाकी सही स्थिति आने वाले चुनाव के परिणाम ही बताएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!