अपराधकर्नाटककारोबारचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराजस्थानहरियाणाहिमाचल प्रदेश

किसान और पुलिस में टकराव! परेड में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के छोड़े गोले कई किसान घायल!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
किसान और पुलिस में टकराव! परेड में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के छोड़े गोले कई किसान घायल!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली ;- 26 जनवरी पर मुख्य परेड (राजपथ पर) के बीच दिल्ली में कुछ जगह बैरिकेड्स तोड़कर आंदोलनकारी किसान प्रवेश कर चुके हैं।बताया जा रहा है कि वे बैरिकेड्स से फांद चुके हैं। यह सब सिंघु बॉर्डर की ओर हो रहा है। बेकाबू होते हालात देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद वहां पथराव भी हुआ।किसान इसके साथ-साथ आगे बढ़ते गए। यही नहीं, जहां-जहां पुलिस ने रास्ते बाधित करने को बैरिकेड्स और कंटेनर्स लगाए थे, वहां कुछ किसान उन्हें भी लांघ गए। पुलिस ने इस दौरान आंसू गैस के गोले भी दागे गए। बहुत सारे किसान इसके बाद रुक गए, जबकि कुछ किसान फिर भी आगे बढ़ते गए।दरअसल, किसान आगे बढ़ने पर अड़े थे। किसानों ने पुलिस वालों को आधे घंटे का वक्त दिया था। पुलिस चाहती है कि किसान उसी रूट पर आगे बढ़ें, जिस पर उन्हें मंजूरी मिली है। हैरत की बात है कि ऐसा तब हो रहा है, जब दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों के मद्देनजर जो अनुमति दी थी। उनके मुताबिक, किसानों की ट्रैक्टर परेड राजपथ पर होने वाली मुख्य परेड के बाद शुरू होनी चाहिए थी, पर किसान सुबह आठ बजे के करीब ही दिल्ली की सीमाओं के पास जुट गए थे। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर, दिल्ली पुलिस की अनुमति मिलने के बाद, तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली में एक ‘ट्रैक्टर परेड’ निकाल रहे हैं। इसके लिए, किसानों ने सभी स्थानों पर पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़नी शुरू कर दी है और दिल्ली की सीमाओं में प्रवेश कर रहे हैं। सिंघू, टिकरी और गाजीपुर सीमा पर किसानों ने दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड को तोड़ दिया और दिल्ली में प्रवेश किया। कुछ ऐसे ही नजारे फरीदाबाद के गुरुग्राम में भी देखने को मिल रहे हैं। किसानों को बेकाबू होने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा किसानों को नियंत्रित करने के लिए संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में आंसू गैस छोड़ी गई, जबकि गाजीपुर में लाठीचार्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!