Thursday, August 20, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*विधायक नरेश सेलवाल ने नायब सरकार को घेरते हुए कहा सीएम से समझौते के बावजूद जीवन हत्याकांड के आरोपी गिरफ्त से बाहर*

*MLA नरेश सेलवाल एवं सम्पादक राणा ओबराय की सीधी बातचीत*

*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*विधायक नरेश सेलवाल ने नायब सरकार को घेरते हुए कहा सीएम से समझौते के बावजूद जीवन हत्याकांड के आरोपी गिरफ्त से बाहर*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिसार ;- पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हूडा के निवास पर राणा ओबराय से सीधी बातचीत MLA नरेश सेलवाल ने कहा जीवन हत्याकांड को लेकर विधायक नरेश सेलवाल ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के साथ समझौता होने के बावजूद अभी तक हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद गंभीर मामला है।
सेलवाल ने कहा कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री के साथ हुई बातचीत के बाद न्याय की उम्मीद जगी थी, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले में नामजद एवं जांच में सामने आए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को पीड़ित परिवार से किए गए आश्वासनों को गंभीरता से पूरा करना चाहिए। यदि समझौते के बाद भी कार्रवाई नहीं होती तो इससे आमजन का कानून-व्यवस्था और प्रशासन पर भरोसा प्रभावित होता है।
विधायक नरेश सेलवाल ने मुख्यमंत्री और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में व्यक्तिगत संज्ञान लेकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक वे उनके साथ खड़े रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!