करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हथीन से कांग्रेस MLA मोहम्मद इसराईल ने वोट न देने पर कहा कर्मबीर बौद्ध मुझे नही थे पसंद!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हथीन से कांग्रेस MLA मोहम्मद इसराईल ने वोट न देने पर कहा कर्मबीर बौद्ध मुझे नही थे पसंद!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कथित रूप से क्रॉस वोटिंग करने वाले पलवल जिले के हथीन से कांग्रेस विधायक मोहम्मद इसराईल चौधरी ने खुलकर अपनी बात रखी है। मंगलवार को उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध पसंद नहीं थे और न ही बौद्ध ने उनसे वोट मांगा था। विधायक ने दो टूक शब्दों में कहा, “मेरा जो मन था, वो मैंने किया। अब पार्टी का जो मन है, वो कर सकती है।” उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी के टिकट पर नहीं लड़ेंगे। फिलहाल वह अपने समर्थकों से विचार-विमर्श कर रहे हैं और अगले दो-चार दिन में प्रेस वार्ता कर पूरी स्थिति स्पष्ट करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विधायक इसराईल चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रति गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय चौधरी जलेब खां ने 2009 में हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन इसके बावजूद हुड्डा ने 2024 के विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काटने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “मेरा भरोसा तब टूटा जब चुनाव से पहले 5 अगस्त को हुड्डा साहब ने चौधरी हर्ष कुमार को पार्टी में शामिल कराया। हुड्डा ने कभी हमें अपना माना ही नहीं।” विधायक ने कहा कि वह मार्च 2024 में ही पार्टी छोड़ने वाले थे, लेकिन चौधरी उदयभान के कारण रुक गए। अगर राज्यसभा प्रत्याशी उदयभान होते, तो वह उन्हें वोट जरूर देते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!