रजिस्ट्रार लाइसेन्सिंग ऑथोरिटी (यूटी) चंडीगढ़ प्रद्युम्न सिंह ने सम्पादक राणा ओबराय से सीधी बातचीत में बताया बेहतर टीम वर्क के कारण ही अब तक का सबसे महंगा नम्बर CH01-DD-0001आधे करोड़ रुपये से ज्यादा में बिका*
*रजिस्ट्रार लाइसेन्सिंग ऑथोरिटी (यूटी) चंडीगढ़ प्रद्युम्न सिंह एवं सम्पादक राणा ओबराय की सीधी बातचीत*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रजिस्ट्रार लाइसेन्सिंग ऑथोरिटी (यूटी) चंडीगढ़ प्रद्युम्न सिंह ने सम्पादक राणा ओबराय से सीधी बातचीत में बताया बेहतर टीम वर्क के कारण ही अब तक का सबसे महंगा नम्बर CH01-DD-0001आधे करोड़ रुपये से ज्यादा में बिका*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- रजिस्ट्रार लाइसेन्सिंग ऑथोरिटी (यूटी) चंडीगढ़ प्रद्युम्न सिंह ने सम्पादक राणा ओबराय से सीधी बातचीत में बताया कोई भी अधिकारी अकेला कुछ नही कर सकता है। जब भी डिपार्टमेंट में कोई भी बेहतर काम होता हैं तो वह सिर्फ टीम वर्क की आपसी अंडरस्टैंडिंग के कारण ही होता है और उसका श्रेय टीम को हो जाता है। गत दिवस रजिस्ट्रार लाइसेन्सिंग ऑथोरिटी (यूटी) चंडीगढ़ प्रद्युम्न सिंह के बेहतर एडमिनिस्ट्रेशन के कारण अब तक का सबसे महंगा नम्बर CH01-DD-0001आधे करोड़ रुपये से ज्यादा में बिका था। फैंसी नंबरों के चाहवान चंडीगढ़ के लोगों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाते हुए पुराने रिकार्ड को खुद ही तोड़ दिया है। चंडीगढ़ रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी के रजिस्ट्रार प्रद्युम्न सिंह की गुड गवर्नेंस के कारण नई वाहन सीरीज सीएच01- डीडी के फैंसी नंबरों की ई-नीलामी में सीएच01-डीडी-0001 नंबर अब तक का सबसे महंगा नंबर बन गया है। इस नंबर के लिए 53.88 लाख रुपये की सबसे ऊंची बोली लगी। दिलचस्प बात यह है कि इतनी कीमत में एक लग्जरी मर्सीडीज बेंज कार भी खरीदी जा सकती है।
*इस सीरीज में दूसरा सबसे महंगा नंबर* सीएच01-डीडी-0003 रहा, जिसके लिए 32.32 लाख रुपये की बोली लगी। इसके अलावा कई अन्य फैंसी नंबर भी लाखों रुपये में बिके, जिससे प्रशासन को बड़ी राशि का राजस्व प्राप्त हुआ।
रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी के सचिव प्रद्युमन सिंह ने बताया कि आरएलए द्वारा 4 से 6 मार्च 2026 तक नई वाहन नंबर सीरीज सीएच01-डीडी के फैंसी और चॉइस नंबरों की ई-नीलामी आयोजित की गई थी। इस तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रक्रिया में कुल 591 वाहन पंजीकरण नंबरों की नीलामी की गई, जिससे प्रशासन को 4 करोड़ 48 लाख 87 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यह राशि आरएलए की अब तक की सभी नीलामियों में सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि इस ई-ऑक्शन में नई सीरीज के 0001 से 9999 तक के फैंसी और पसंदीदा नंबरों के साथ-साथ पिछली सीरीज के बचे हुए विशेष नंबरों को भी शामिल किया गया था। तीन दिनों तक चली इस ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में बड़ी संख्या में वाहन मालिकों और बोलीदाताओं ने भाग लिया। स्मरण रहे जब से HCS प्रद्युम्न सिंह ने लाइसेन्सिंग ऑथरिटी यूटी के रजिस्ट्रार का पद संभाला है तब से ऑथरिटी को हर वर्ष करोड़ो रूपये का राजस्व प्राप्त होता हैं। जिसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।
*अबकी बार ये नंबर सबसे महंगे बिके*
सीएच01-डीडी-0001 – 53,88,000 रुपये
सीएच01-डीडी-0003 – 32,32,000 रुपये
सीएच01-डीडी-0005 – 17,50,000 रुपये
सीएच01-डीडी-0009 – 14,40,000 रुपये
सीएच01-डीडी-0007 – 14,22,000 रुपये
सीएच01-डीडी-1000 – 9,19,000 रुपये
सीएच01-डीडी-0006 – 8,50,000 रुपये
सीएच01-डीडी-0008 – 8,24,000 रुपये
सीएच01-डीडी-0002 – 7,25,000 रुपये
सीएच01-डीडी-0100 – 6,23,000 रुपये

