हरियाणा में 5 महीने में 8 IAS होंगे रिटायर / जानिए कौन कौन से हैं नाम*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में 5 महीने में 8 IAS होंगे रिटायर / जानिए कौन कौन से हैं नाम*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा की नौकरशाही में आने वाले महीनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अगस्त से दिसंबर 2026 के बीच हरियाणा कैडर के 8 वरिष्ठ IAS अधिकारियों की सेवानिवृत्त होंगी। इनमें महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।
*अगस्त में होंगे रिटायर ;*
प्रधान सचिव डी सुरेश (1995 बैच) 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। वे वर्तमान में Principal Secretary, Fisheries Department के पद पर कार्यरत हैं।
*सितंबर में दो बड़े अधिकारी होंगे रिटायर;*
अरुण कुमार गुप्ता (1992 बैच) 30 सितंबर को रिटायर होंगे। वे वर्तमान में Principal Secretary to Chief Minister की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
इसी दिन Anita Yadav भी सेवानिवृत्त होंगी। दोनों अधिकारियों के जाने से वरिष्ठ स्तर पर महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियों में फेरबदल की संभावना है।
*अक्टूबर ;* संजय जून की
(HCS से IAS, 2003 बैच) 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। वे वर्तमान में Commissioner, Faridabad Division तथा Chairman, Mewat Development Agency, Nuh की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
*नवंबर में तीन वरिष्ठ अधिकारी होंगे रिटायर*
30 नवंबर 2026 को तीन वरिष्ठ अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे;
1) Sudhir Rajpal (1990 बैच) — Additional Chief Secretary, हरियाणा सरकार
2) Abhilaksh Likhi (1991 बैच) — केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर Secretary, Department of Fisheries
3) Geeta Bharti (SCS 2005) — Commissioner, Hisar Division
Sudhir Rajpal के पास Home, Jails, Criminal Investigation, Environment तथा Forests & Wildlife जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां हैं।
*दिसंबर में Chief Secretary Anurag Rastogi की विदाई*
Anurag Rastogi (1990 बैच) की सेवानिवृत्ति 31 दिसंबर 2026 को होगी। केंद्र सरकार ने उन्हें जुलाई से दिसंबर 2026 तक छह महीने का अतिरिक्त सेवा विस्तार दिया है।
इससे साल के अंत में हरियाणा को नया Chief Secretary मिलना तय है और वरिष्ठ नौकरशाही में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
किस महीने कितने अधिकारी रिटायर?
महीना
अधिकारी
सेवानिवृत्ति
अगस्त
D. Suresh
31 अगस्त
सितंबर
Arun Kumar Gupta, Anita Yadav
30 सितंबर
अक्टूबर
Sanjay Joon
31 अक्टूबर
नवंबर
Sudhir Rajpal, Abhilaksh Likhi, Geeta Bharti
30 नवंबर
दिसंबर
Anurag Rastogi
31 दिसंबर
*सबसे बड़ा मुद्दा* यह है कि लगातार वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृत्ति और पहले से मौजूद IAS अधिकारियों की कमी के बीच सरकार इन महत्वपूर्ण पदों पर किसे जिम्मेदारी देती है, यह आने वाले महीनों में हरियाणा की नौकरशाही में सबसे बड़ा प्रशासनिक मुद्दा रहेगा।

